नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में ‘दीपक’ का चिराग अब बुझने की कगार पर, मजदूरों के हक पर डाका और अफसरों के नाम पर धौंस – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में ‘दीपक’ का चिराग अब बुझने की कगार पर, मजदूरों के हक पर डाका और अफसरों के नाम पर धौंस


WhatsApp Icon

16/11/2026 10:12 AM Total Views: 507951

सारनी का ‘दीपक’ अब बुझने वाला है…

दिन में मसीहा, शाम को मदहोशी में शेखी!

सारनी। सारनी की गलियों से लेकर ठेकेदारी के गलियारों तक अब एक ही नाम गूंज रहा है. तथाकथित ‘दीपक’। दिन में खुद को बड़ा ठेकेदार, मसीहा और संगठन का रखवाला बताने वाला ये चेहरा, अब लोगों की नजर में पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। आरोपों की फेहरिस्त इतनी लंबी हो चुकी है कि अब ये सिर्फ ठेकेदारी की राजनीति का किस्सा नहीं रहा, ये सीधे-सीधे गरीबों के हक पर डाका और मजदूरों के शोषण की कहानी बन चुका है।

मजदूरों का पसीना चूसा, शरद बाबू का ट्रैक्टर तक नहीं छोड़ा

कहा जा रहा है कि इस ‘दीपक’ ने अपनी भूख मिटाने के लिए सबसे पहले उन्हीं हाथों को नोचा, जो दिन-रात पसीना बहाकर सारनी को बनाते हैं- गरीब, बेसहारा मजदूरों को। उनकी मेहनत का पैसा, उनका हक, सब कुछ हड़पने का आरोप अब खुलेआम लग रहा है। और हद तो तब हो गई, जब आरोपों के मुताबिक एक आम आदमी शरद बाबू तक को नहीं बख्शा गया। चर्चा है कि उसका ट्रैक्टर तक हड़प लिया गया। सोचिए, जो आदमी एक आम किसान-मजदूर का ट्रैक्टर नहीं छोड़ सकता, वो खुद को क्षेत्र का बाहुबली बताने की फिराक में है. गरीबों की रोटी छीनकर अपनी तिजोरी भरने वाले ऐसे लोगों का असली चेहरा अब सारनी जान चुकी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

नागपुर से नोएडा तक ‘हवा-हवाई’ दौरे, और पीछे से कठपुतली अध्यक्ष!

सूत्रों की मानें तो संगठन को तोड़कर दो फाड़ करने के बाद इस ‘दीपक’ ने नया खेल शुरू किया। सामने किसी और को अध्यक्ष बनवाया, और पीछे से उसी अध्यक्ष के लेटर पैड पर अपनी निजी स्वार्थ की रोटियां सेकने लगा। कभी नागपुर, कभी हैदराबाद, कभी दिल्ली, कभी नोएडा ये दौरे संगठन के लिए नहीं, बल्कि ठेकेदारी की सेटिंग के लिए हो रहे हैं, ऐसा लोग खुलकर कह रहे हैं। बाहर से समाजसेवी, अंदर से सौदेबाजी यही इस ‘दीपक’ की असली राजनीति बन चुकी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सीएमडी, एमडी, 660 मेगावाट के एक्सपर्ट सब मेरी जेब में हैं!

सबसे ज्यादा आग तो तब लगी, जब नशे की सुस्ती और हनक में इस तथाकथित ‘दीपक’ ने कथित तौर पर खुलेआम डींग हांक दी- कंपनी के सीएमडी, एमडी, सीसीई से लेकर 660 मेगावाट निर्माण के जो बड़े एक्सपर्ट हैं, वो सब हमारी पीछे की जेब में रहते हैं। हमसे आगे कोई नहीं निकल सकता, वो एक्सपर्ट तो हमारी गोदी में सोया हुआ है।अब सवाल ये है- क्या वाकई इतने बड़े प्रोजेक्ट के कर्ता-धर्ता किसी स्थानीय बिचौलिए की जेब और गोदी में पल रहे हैं? अगर ये बयान सच हैं, तो ये सिर्फ डींग नहीं, बल्कि पूरे महकमे के पद की गरिमा को तार-तार करने वाली बात है। और अगर झूठ हैं, तो ये अधिकारियों के नाम पर खुलेआम धौंस जमाना है।

शाम ढलते ही फड़फड़ाने लगता है ‘दीपक’

स्थानीय गलियारों में चर्चा गर्म है कि जैसे ही शाम ढलती है और मदहोशी का दौर चढ़ता है, वैसे ही इस ‘दीपक’ के अंदर का अहंकार फड़फड़ाने लगता है। उसी सुरूर में सारे नियम-कायदे, प्रशासनिक मर्यादा, सब भूल जाता है। और फिर शुरू होता है शेखी बघारने का दौर।

सारनी पूछ रही है पर कब कतरे जाएंगे?

सारनी के जागरूक ठेकेदारों और नागरिकों का अब साफ कहना है जो आदमी संगठन को तोड़कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहा है, अधिकारियों के नाम पर धौंस जमा रहा है, उसका ये चिराग अब ज्यादा दिन नहीं जलने वाला। मदहोशी में दिए गए इन बयानों ने पूरे महकमे में खलबली मचा दी है। अब पूरा शहर बस एक ही सवाल पूछ रहा है-आखिर कब कतरे जाएंगे इन शेखी बघारने वालों के पर?

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30