नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
फॉलोअप: एक महीना बीता, ‘चेन्नई का राउटर’ अब तक लापता! सारणी उप डाकघर अभी भी शोपीस, डाक विभाग से उठने लगा जनता का भरोसा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

फॉलोअप: एक महीना बीता, ‘चेन्नई का राउटर’ अब तक लापता! सारणी उप डाकघर अभी भी शोपीस, डाक विभाग से उठने लगा जनता का भरोसा


WhatsApp Icon

14/11/2026 10:02 AM Total Views: 506985

सारणी। बीते महीने ‘ मध्यप्रदेश वॉइस ‘ ने सारणी उप डाकघर की लचर व्यवस्था और एक खराब इंटरनेट राउटर के कारण ठप पड़े कामकाज का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। आज उस खबर को प्रकाशित हुए पूरा एक महीना बीत चुका है, लेकिन डाक विभाग की कुंभकर्णी नींद अभी तक नहीं टूटी है। सारणी डाकघर को सुचारू रूप से संचालित करने में डाक विभाग आज भी पूरी तरह असमर्थ प्रतीत हो रहा है। हालत यह है कि सारणी की जनता आज भी अपने छोटे-छोटे डाक और लेनदेन के कार्यों के लिए पाथाखेड़ा के चक्कर काटने को मजबूर है।

क्या चेन्नई से राउटर आना किसी असंभव मिशन से कम नहीं?

पिछले महीने जब सारणी उप डाकघर का कामकाज ठप हुआ था, तब विभागीय अधिकारियों और प्रभारी पोस्टमास्टर सतीश पान्कर ने दलील दी थी कि राउटर बहुत महंगा आता है और इसे चेन्नई से मंगाया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या डाक विभाग जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्था के लिए चेन्नई से एक नेटवर्किंग डिवाइस मंगाना इतना बड़ा और जटिल काम है कि 30 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी वह नहीं आ पाया? आज के डिजिटल और ई-कॉमर्स के दौर में, जहां आम आदमी 3 से 4 दिन में देश के किसी भी कोने से सामान घर बैठे मंगवा लेता है, वहां एक सरकारी विभाग का एक महीने तक राउटर के इंतज़ार में बैठे रहना घोर लापरवाही और विभागीय लालफीताशाही की चरम सीमा को दर्शाता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दयनीय स्थिति देखकर उठने लगा जनता का भरोसा

डाक विभाग हमेशा से आम जनता, विशेषकर ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों के विश्वास का प्रतीक रहा है। लेकिन सारणी उप डाकघर की इस दयनीय स्थिति को देखकर अब लोगों का डाक विभाग से भरोसा उठने लगा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब विभाग अपने कार्यालय में एक इंटरनेट सुविधा तक बहाल नहीं कर सकता, तो वह लोगों की जमा-पूंजी और महत्वपूर्ण डाक सेवाओं को कैसे सुरक्षित और समय पर प्रबंधित करेगा?

पाथाखेड़ा में जुगाड़ की व्यवस्था से बढ़ी पीड़ा

बीते एक महीने से सारणी का काम पाथाखेड़ा स्थित डाकघर में मात्र एक काउंटर के भरोसे ‘जुगाड़’ से चलाया जा रहा है। यहां लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन वृद्धजनों और महिलाओं को हो रही है जिन्हें मामूली से काम के लिए सारणी से पाथाखेड़ा तक का सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

अब भी मौन हैं उच्चाधिकारी

इस पूरे एक महीने के दौरान, न तो डाक विभाग के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने सारणी उप डाकघर का निरीक्षण करना जरूरी समझा और न ही इस ‘तकनीकी लॉकडाउन’ को खत्म करने की कोई ठोस पहल की गई। खाली पड़ी कुर्सियां और धूल फांकते सिस्टम आज भी विभाग के कुप्रबंधन का मुंह चिढ़ा रहे हैं।

अब देखना यह है कि एक महीने की इस लंबी फजीहत और जनता के टूटते भरोसे के बाद डाक विभाग के आला अधिकारी कुंभकर्णी नींद से जागते हैं, या फिर ‘चेन्नई वाले राउटर’ के नाम पर सारणी की जनता को यूं ही बेवकूफ बनाया जाता रहेगा।

इस संबंध में डाक अधीक्षक जितेंद्र कुमार कवड़े से चर्चा के लिए उनके दूरभाष – 09425858993 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

इनका कहना है –

राउटर खराब हो गया है पूरा जो बीएसएनएल की तरफ से दिया गया था। राउटर से संबंधित सेविंग बैंक अकाउंट के लिए अलग से काउंटर बनाया हुआ है बाकी सभी काम ऑफिस से चल रहे है पब्लिक नहीं आ रही है मै चाहती हु कि पब्लिक आए।

राजेश्वरी मालवीय, उप डाकपाल, उप डाकघर सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30