नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जेएच कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा: एंट्री को लेकर सुरक्षा गार्ड और युवक के बीच चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो वायरल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जेएच कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा: एंट्री को लेकर सुरक्षा गार्ड और युवक के बीच चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो वायरल


WhatsApp Icon

04/11/2026 6:13 PM Total Views: 500461

बैतूल। जिले के पीएमश्री जेएच कॉलेज के मुख्य द्वार पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। प्रवेश को लेकर एक बाहरी युवक और कॉलेज के सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी नोकझोंक देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। सड़क पर दोनों के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद जहां युवक थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कह रहा है, वहीं गार्ड ने भी कॉलेज प्रबंधन को अपने साथ हुई अभद्रता की लिखित शिकायत सौंप दी है।

दोस्त को मोबाइल देने पहुंचा था युवक, आरोप- गार्ड ने की बदतमीजी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 21 और 43 सेकंड के दो अलग-अलग वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले दोनों के बीच तीखी बहस होती है और फिर नौबत हाथापाई तक पहुंच जाती है। एक दृश्य में युवक गार्ड को जमीन पर पटकता हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं जवाबी कार्रवाई में गार्ड भी युवक पर थप्पड़ और घूंसे बरसाता दिख रहा है। पीड़ित युवक नितिन विश्वास का कहना है कि वह कॉलेज में अपने एक दोस्त को उसका मोबाइल फोन देने आया था। नितिन का आरोप है कि मुख्य द्वार पर पहुंचते ही सुरक्षा गार्ड ने उसे अकारण रोक लिया और बिना उसकी बात सुने गाली-गलौज शुरू कर दी। युवक का कहना है कि गार्ड ने अचानक मारपीट शुरू कर दी, जिससे आहत होकर वह अब अजाक थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराएगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

परीक्षाओं के चलते बाहरी लोगों के प्रवेश पर है सख्ती: प्रबंधन

इस पूरे घटनाक्रम पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मीनाक्षी चौबे ने प्रबंधन का पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार से ही कॉलेज में एमए और एमएससी जैसी स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा गार्डों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी बाहरी या बिना काम के आने वाले व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न करने दिया जाए। प्रबंधन के मुताबिक, इसी निर्देश के पालन में जब गार्ड ने युवक को रोका, तो उसने अभद्रता शुरू कर दी और उलझ पड़ा। गार्ड ने अपने साथ हुई इस बदसलूकी की विस्तृत लिखित शिकायत कॉलेज प्रबंधन को सौंप दी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

छात्रों ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप, पुलिस जांच का इंतजार

वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद लॉ के कुछ छात्र भी दिखाई दे रहे हैं, जो गार्ड के रवैये पर सवाल उठाते हुए उस पर ‘गुंडागर्दी’ करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना के समय मुख्य द्वार पर काफी शोरगुल और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, कॉलेज प्रिंसिपल ने स्पष्ट किया है कि प्रबंधन की तरफ से फिलहाल पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं भेजी गई है।

वर्तमान में दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। मामला पुलिस के पास पहुंचने और निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी कि विवाद की असली जड़ क्या थी। बहरहाल, शिक्षा के मंदिर के बाहर हुए इस दंगल ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और आगंतुकों के व्यवहार दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30