नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शराब माफिया के आतंक और टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, फूंका गृहमंत्री का पुतला – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शराब माफिया के आतंक और टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, फूंका गृहमंत्री का पुतला


WhatsApp Icon

03/11/2026 7:31 PM Total Views: 500107

मध्यप्रदेश में कानून का नहीं, माफियाओं का राज: निलय डागा

बैतूल। देवास जिले के खातेगांव में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी ने उग्र प्रदर्शन किया। लल्ली चौक स्थित शहीद स्तंभ पर एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की चरमराती कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री का पुतला दहन किया।
दोपहर करीब 3 बजे जिलाध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक लुकाछिपी का दौर चलता रहा। पुलिस बल लल्ली चौक पर पुतले की तलाश में मुस्तैद रहा, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता चकमा देकर राम मंदिर के पास पहुंच गए और वहां गृहमंत्री का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब कानून का राज समाप्त हो चुका है और पूरी तरह से माफिया राज हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण के चलते माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सीधे पुलिस को निशाना बना रहे हैं। सरकार की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह माफियाओं पर कड़ा अंकुश लगाए और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने प्रदेश में शराब माफिया को मिल रहे खुले संरक्षण की कड़ी निंदा की। वहीं, प्रदेश सचिव समीर खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब कानून की रक्षा करने वाले अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आर्थिक सहायता और नौकरी की घोषणा कर देने से सरकार की जिम्मेदारी पूरी नहीं होती; दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई कर इस माफिया राज का तत्काल अंत किया जाना चाहिए।
इस उग्र विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा, प्रदेश सचिव समीर खान, जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे, कोषाध्यक्ष लोकेश पगारिया, जिला उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख, हर्षवर्धन धोटे, मोनू बड़ोनिया, सुभाष राठौर, यतीन्द्र सोनी, निलेश कोड़ले, राकेश गंगारे, नीतू वर्मा, मनोज कालू आहुजा, राजकुमार चौबे, जय सरले, प्रशांत वागद्रे, अखिलेश आर्य और लवलेश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30