नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल: गर्ग कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल: गर्ग कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप


WhatsApp Icon

18/09/2026 9:47 PM Total Views: 507991

बैतूल। गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गर्ग कॉलोनी में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव अपने ही घर में फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस संवेदनशील मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मृतका की पहचान मुस्कान (25), पत्नी शेख शरीफ के रूप में हुई है। मुस्कान और शेख शरीफ का निकाह लगभग चार साल पहले हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। मृतका का पति शेख शरीफ कबाड़ का व्यवसाय करता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप

मुस्कान की मौत की खबर फैलते ही उसके हुसैनी कॉलोनी निवासी मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई शेख अकरम ने ससुराल पक्ष पर अपनी बहन की हत्या करने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। अकरम के अनुसार, शादी के एक साल बाद तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन उसके बाद से ही मुस्कान को दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

सुबह हुआ था विवाद, गर्दन पर चोट के दावे

भाई अकरम ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी मुस्कान के घर में झगड़ा हुआ था। विवाद के बावजूद मुस्कान ने परिवार के लोगों को नाश्ता परोसा था। इसके कुछ ही देर बाद अचानक उसके फंदे पर लटके होने की सूचना आई, जो गले नहीं उतर रही है। मायके पक्ष ने मुस्कान की गर्दन पर चोट के निशान होने का दावा किया है। उनका यह भी आरोप है कि जब वे घटना की सूचना पाकर बहन के घर पहुंचे, तो ससुराल वालों ने उल्टे उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के आरोपों और घटनास्थल की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। दोनों पक्षों और आस-पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। महिला की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश, इसका आधिकारिक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30