नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गणेश उत्सव को लेकर सारणी थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए कड़े व आवश्यक दिशा-निर्देश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गणेश उत्सव को लेकर सारणी थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए कड़े व आवश्यक दिशा-निर्देश


WhatsApp Icon

12/09/2026 6:06 PM Total Views: 472913

सारणी। आगामी गणेश उत्सव पर्व को शांति, सद्भाव और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना सारणी परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों, गणेश प्रतिमा स्थापना समितियों के पदाधिकारियों तथा डीजे संचालकों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता शाहपुर एसडीएम महोदय ने की। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सुश्री प्रियंका करचाम, नायब तहसीलदार अजहर खान एवं थाना प्रभारी सारणी जयपाल इनवाती विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही नगर पालिका और विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी भी व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु मौजूद रहे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

बैठक के दौरान एसडीएम एवं एसडीओपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सुप्रीम कोर्ट और शासन की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन अनिवार्य होगा। निर्धारित डेसिबल सीमा और समय सीमा के भीतर ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा स्थापना पंडालों में पर्याप्त प्रकाश, अग्निशमन के प्राथमिक साधन और वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि आम नागरिकों व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात बाधित न हो, इसके लिए पंडाल मुख्य मार्गों पर अनावश्यक फैलाव से बचें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को पंडालों के पास झूलते बिजली तारों को दुरुस्त करने व निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए, वहीं नगर पालिका अमले को विसर्जन मार्गों की मरम्मत, स्वच्छता और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने सभी गणेशोत्सव समितियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। बैठक के अंत में सभी गणमान्य नागरिकों व समिति सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930