नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
एक पेड़ माँ के नाम”: पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान में सारनी भाजपा ने किया महा-वृक्षारोपण – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम”: पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान में सारनी भाजपा ने किया महा-वृक्षारोपण


WhatsApp Icon

05/06/2026 8:17 PM Total Views: 440037

सारनी। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश देते हुए सारनी भाजपा मंडल द्वारा एक अनूठी और भावपूर्ण पहल की गई। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बुधवार को आदर्श गायत्री विद्यापीठ, सारनी के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं, जन-प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों द्वारा सघन वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर रोपे गए पौधों को केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान का सूचक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि माँ के प्रति असीम सम्मान और प्रकृति की रक्षा के दृढ़ संकल्प के साथ रोपे गए ये पौधे आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त माध्यम बनेंगे। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु, जीवनदायिनी ऊर्जा और शीतल छाया प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, स्वस्थ एवं हरित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन-प्रतिनिधियों ने अपने हाथों से पौधे लगाए और आम जनता से भी इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़कर अपनी माता के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसके आजीवन संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

वृक्षारोपण के इस पुनीत अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकजुट हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुदर्शन गुप्ता (जिला संगठन प्रभारी), राजेश आहुजा (मंडल प्रभारी), किशोर बरदे (नगर पालिका अध्यक्ष), जगदीश पवार (नगर पालिका उपाध्यक्ष), कमलेश सिंह (मंडल महामंत्री)

इनके अलावा डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, सुधा चंद्रा, मनीष मिसर सहित भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे और पर्यावरण को बचाने की इस मुहिम में अपना अहम योगदान दिया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031