नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: जल आवर्धन योजना की वसूली के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल, वार्ड 12 के जन संवाद में गूंजा ‘कनेक्शन राशि माफ, मंथली हाफ’ का नारा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: जल आवर्धन योजना की वसूली के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल, वार्ड 12 के जन संवाद में गूंजा ‘कनेक्शन राशि माफ, मंथली हाफ’ का नारा


WhatsApp Icon

15/01/2026 10:50 PM Total Views: 358040

प्रवीर कुमार, 7489579303

सारनी। नगर में जल आवर्धन योजना के नाम पर जनता पर थोपे जा रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) का विरोध अब जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। ‘मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान’ के अंतर्गत पार्टी द्वारा वार्ड क्रमांक 12, शांति नगर में मंगलवार को जोरदार ‘जन संवाद’ और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान न केवल वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि भाजपा की नगर सरकार के कथित जन-विरोधी प्रस्तावों के खिलाफ कांग्रेस ने भी सुर में सुर मिलाया।

महंगाई की मार झेल रही जनता से वसूली ‘छल’ समान: अजय सोनी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ‘आप’ के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी ने नगरपालिका परिषद सारनी और भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का निम्न और मध्यम वर्ग पहले ही महंगाई और कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। ऐसे में जल आवर्धन योजना की आड़ में जनता को किस्तों का हवाला देकर गुमराह करना और राशि वसूलना पूरी तरह अनुचित है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

श्री सोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए जनता के साथ छल किया जा रहा है। सीसी रोड और बीटी रोड के नाम पर 700 रुपये प्रति उपभोक्ता और अमानत राशि के रूप में 1000 रुपये की मांग करना एक तुगलकी फरमान है। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और हमारी मांग है कि कनेक्शन राशि पूरी तरह माफ हो और मासिक शुल्क आधा किया जाए।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भाजपा के विरोध में एकजुट विपक्ष, कांग्रेस ने भी दिया समर्थन

इस अभियान की गंभीरता तब और बढ़ गई जब कांग्रेस पार्षद पति शेख जावेद ने भी जन संवाद कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आम आदमी पार्टी के इस हस्ताक्षर अभियान की सराहना करते हुए भाजपा शासित नगर सरकार के इस प्रस्ताव को जन-विरोधी करार दिया। वार्डवासियों ने भी घर-घर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और हस्ताक्षर कर इस मुहिम को अपना समर्थन दिया।

15 वार्ड पूरे, अब ‘महा जन-आंदोलन’ की तैयारी

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भूमरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह पार्टी का 15वां जन संवाद कार्यक्रम था। अब केवल 2 वार्ड शेष रह गए हैं, जिसके बाद पार्टी एक बड़े ‘महा जन-आंदोलन’ का शंखनाद करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक नल कनेक्शन राशि का प्रस्ताव निरस्त नहीं होता और मासिक शुल्क में संशोधन नहीं किया जाता, यह आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि और उग्र होगा।

वरिष्ठ नेताओं ने सरकार को घेरा

जन संवाद के दौरान वरिष्ठ नेता मनोहर पचौरिया और सुरेश जावलकर ने क्षेत्र की बदहाल स्थिति से अवगत कराते हुए भाजपा की डबल और ट्रिपल इंजन सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

इस अवसर पर सिराज खान, अनिल पवार, थब्बीराम डोंगरे, अजय सरनकर, संजय खातरकर, दीपक प्रजापति सहित महिला नेत्रियों की भी अहम भूमिका रही। श्रीमती सुमन कुरानिया, दुर्गा भूमरकर और कमला बाथम ने महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728