नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी ब्रेकिंग: ‘पैसा डबल’ करने का झांसा देकर करोड़ों का खेल, सारणी पुलिस ने इंदौर से दबोचा मास्टरमाइंड – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी ब्रेकिंग: ‘पैसा डबल’ करने का झांसा देकर करोड़ों का खेल, सारणी पुलिस ने इंदौर से दबोचा मास्टरमाइंड


WhatsApp Icon

14/12/2025 12:07 PM Total Views: 421078

सारणी। म्यूचुअल फंड और ट्रेडिंग में पैसा लगाकर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने वाले एक बड़े रैकेट का सारणी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के बैंक खातों की जांच में पुलिस को 5 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि ठगी का यह जाल और भी बड़ा हो सकता है।

क्या है पूरा मामला?

फरियादी शंकरराव हुरमाडे (65), निवासी भगत नगर, पाथाखेड़ा ने थाना सारणी में शिकायत दर्ज कराई थी कि शांतिनगर निवासी कैलाश खाड़े (35) ने उन्हें म्यूचुअल फंड और ट्रेडिंग में निवेश कर पैसा डबल करने का लालच दिया। विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने फर्जी म्यूचुअल फंड पॉलिसी के दस्तावेज भी दिखाए। झांसे में आकर शंकरराव ने उसे 21 लाख 60 हजार रुपये दे दिए। जब न मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस आई, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इन लोगों को बनाया शिकार

पुलिस जांच में सामने आया है कि कैलाश खाड़े ने सिर्फ शंकरराव ही नहीं, बल्कि अनिल विश्वकर्मा करीब 18 लाख रुपये, कृष्णाराव गवांडे (मुलताई) करीब 11 लाख रुपये, गजानंद झरबड़े (पाथाखेड़ा) 8 लाख 50 हजार रुपये, विजय डोगरे (सारणी) 4 लाख 13 हजार रुपये इन लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।आरोपी ने इन सभी से कुल मिलाकर 60 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इंदौर से हुई गिरफ्तारी, ऑनलाइन गेमिंग में उड़ाए पैसे

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी (SDOP) सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी कैलाश खाड़े को इंदौर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह लोगों से पैसा लेकर उसे शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में लगाने के बजाय ऑनलाइन गेमिंग (सट्टा) खेलने और अपने निजी शौक पर खर्च कर देता था। वह फर्जी दस्तावेज बनाकर निवेशकों का भरोसा जीतता था और बाद में पैसे अपने खातों से निकाल लेता था।

5 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन, बढ़ाई गई धाराएं

विवेचना के दौरान जब पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों को खंगाला, तो अधिकारी भी दंग रह गए। उसके खाते में करीब 5 करोड़ 73 लाख 55 हजार रुपये का लेन-देन (ट्रांजेक्शन) पाया गया है।

पुलिस ने शुरुआत में बीएनएस (BNS) की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन कूटरचना और फर्जी दस्तावेज सामने आने के बाद अब प्रकरण में धारा 338, 336(3), और 340 बीएनएस का इजाफा किया गया है।

इनका कहना है:-

  • सारणी पुलिस का कहना है कि आरोपी से अभी बारीकी से पूछताछ जारी है। इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी होने की पूरी संभावना है। साथ ही अन्य बैंक खातों की भी जांच की जा रही है, जिससे ठगी का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। “पैसा दोगुना” करने वाले लुभावने वादों और अनाधिकृत स्कीमों से सावधान रहें। निवेश करने से पहले संबंधित संस्था और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें।

जयपाल इवनाति, थाना प्रभारी सरणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930