नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रची बड़ी सफलता, अवैध हथियार रखने वाले बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रची बड़ी सफलता, अवैध हथियार रखने वाले बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा!


WhatsApp Icon

16/06/2025 7:27 PM Total Views: 472277

13 आपराधिक मामलों में पहले से ही आरोपी का नाम दर्ज, देशी कट्टे के साथ स्कॉर्पियो जब्त


बैतूल। बैतूल जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ जारी अभियान में कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के सख्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में, कोतवाली पुलिस ने शातिर बदमाश गोलू उर्फ प्रवीण राठौर (48 वर्ष, निवासी पाढर) को एक अवैध देशी कट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, आरोपी की 10 लाख रुपये कीमत की लाल रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (क्रमांक MP 48 C 4593) भी जब्त की गई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

15-16 जून 2025 की दरम्यानी रात, मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग की स्कॉर्पियो में अवैध हथियार लेकर रानीपुर रोड क्षेत्र में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली थाने से एक विशेष पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना की गई। पुलिस टीम के पहुँचते ही संदिग्ध वाहन भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।

 

वाहन की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा (लगभग ₹10,000 कीमत का) बरामद हुआ, जिसके लिए आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस अवैध हथियार के साथ आरोपी की स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गई।

इस मामले में थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 663/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गोलू उर्फ प्रवीण राठौर के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, जुआ अधिनियम, सट्टा अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से अवैध हथियार की आपूर्ति और उसके स्रोत के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उनि राकेश सरयाम, प्रआर दीपक कटियार (677), प्रआर तरुण पटेल (64), प्रआर अरविंद (185), प्रआर शिवकुमार (369), आरक्षक नितिन (56), अनिल (83), रोहित और आरक्षक प्रदीप कहार (703) का अहम योगदान रहा है। उनकी तत्परता और कुशल कार्यप्रणाली के कारण ही यह बड़ी सफलता मिल सकी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930