नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अर्जुनगोंदी के जंगल में मिला था कंकाल, DNA टेस्ट से हुआ खुलासा, गोवंश की मुखबिरी करने पर रची गई खौफनाक साजिश! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अर्जुनगोंदी के जंगल में मिला था कंकाल, DNA टेस्ट से हुआ खुलासा, गोवंश की मुखबिरी करने पर रची गई खौफनाक साजिश!


WhatsApp Icon

30/03/2025 10:46 PM Total Views: 421356

रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड! गोवंश की सूचना देने पर …जिंदा जला दिया!


बैतूल। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पिछले साल दिसंबर में अर्जुनगोंदी के जंगल में जो जली हुई मानव खोपड़ी मिली थी, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करते हुए एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।

▍गोवंश की सूचना देने पर रची गई साजिश

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड को गोवंश की सूचना देने की रंजिश में अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने रिंकेश चौहान नामक युवक को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍डीएनए टेस्ट से हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर 2024 को वन विभाग द्वारा शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई थी कि अर्जुनगोंदी जंगल स्थित जठान देव मंदिर के पास एक नाले के ऊपर एक जली हुई मानव खोपड़ी पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से एक जली हुई खोपड़ी, कुछ हड्डियों के अवशेष एवं एक स्टील का कड़ा बरामद किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

थाना कोतवाली, बैतूल में 21 दिसंबर 2024 को रिंकेश चौहान निवासी कुंड बकाजन, थाना चिचोली की गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसमें परिजनों द्वारा रिंकेश की पहचान के लिए हाथ में चुडा (स्टील का कड़ा) पहनना बताया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों का रक्त नमूना लेकर डीएनए टेस्ट कराया, जिससे शव की पुष्टि रिंकेश चौहान के रूप में हुई।

▍4 महीने चली गहन जांच

पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी शाहपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। लगभग 4 महीने की गहन जांच के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि 30 नवंबर 2024 को रिंकेश चौहान न्यायालय पेशी के लिए बैतूल गया था।

▍ऐसे हुआ अपहरण

ग्राम बासपानी के आशीष परते को चेंट और अन्य साथी के साथ गोवंश के मामले में पुलिस को सूचना देने पर गाँव से उठाकर चेंट के कमरे में बंद कर उल्टा लटकाकर रिंकेश, चेंट तथा अन्य साथियों ने मारे थे। पेशी निपटाकर वह मुलताई मेला देखने गया, फिर झिटापाटी गाँव में अपने दोस्त गब्बर के घर रुका। यह बात नितिन के साले अपचारी बालक ने नितिन को बताई। नितिन रिश्ते में आशीष परते का भतीजा लगता है फिर नितिन ने फ़ोन से बताया की रिंकेश झिटापाटी गाँव में अपने दोस्त गब्बर के घर रुका है। इस सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी आशीष परते एवं उसके साथियों ने रिंकेश को अगवा कर लिया।

▍ऐसे की हत्या

आशीष परते एवं उसके साथी नितिन, प्रदीप, मनीष, अपचारी बालक, शिवा धुर्वे एवं ड्राइवर मिंचू ने मिलकर रिंकेश को अगवा कर बेरहमी से पीटा। आरोपी उसे पाढर वाइन शॉप के पीछे स्थित टेकरी पर ले गए, जहाँ उसे दिनभर बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। शाम को आशीष परते ने टायर एवं 15 लीटर डीजल की व्यवस्था की। सभी आरोपी रिंकेश को अर्जुनगोंदी के जंगल में जठान देव मंदिर के पास ले गए, जहाँ उसे फिर से बुरी तरह मारा गया। जब रिंकेश की मृत्यु हो गई, तब आरोपियों ने लकड़ियों एवं टायरों के नीचे उसका शव रखकर डीजल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

▍सभी आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस की सतत निगरानी और प्रयासों से आरोपियों की पहचान कर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930