नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन सख्त, मुरूम माफिया में मचा हड़कंप! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन सख्त, मुरूम माफिया में मचा हड़कंप!


WhatsApp Icon

13/03/2025 6:37 PM Total Views: 474428

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन

बैतूल। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। खनिज विभाग ने खनि अमले के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया, जिससे अवैध खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍मुलताई क्षेत्र में कार्रवाई, मुरूम से भरे वाहन जब्त

12 मार्च को खनिज विभाग ने मुलताई क्षेत्र में खनिज मुरूम के अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 2 वाहनों को जब्त कर लिया। इन वाहनों को पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍वाहन नंबर और कार्रवाई

खनि निरीक्षक श्री व्ही.के. वशिष्ठ ने बताया कि जांच के दौरान 2 डम्पर एमपी 48 एच 1395 और एमपी 48 एच 1214 को खनिज मुरूम का अवैध परिवहन करते पाया गया। इन वाहनों को जब्त कर थाना साईंखेड़ा में खड़ा करवाया गया है।

▍नियमों के तहत होगी कार्रवाई

उक्त वाहनों के वाहन चालकों और वाहन मालिकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण न्यायालय कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत कर कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930