नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खूनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, पूर्व पति गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खूनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, पूर्व पति गिरफ्तार


WhatsApp Icon

17/02/2025 7:29 PM Total Views: 472270

बैतूल। बैतूल जिले के आमापठार में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, और इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि उसका पूर्व पति निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जंगल में मिली लाश, मची सनसनी

14 फरवरी 2025 को प्रीतम इवने नामक एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी इसवंती का शव दिलीप उड़के के खेत के पास, जामुन झीरी नाला, ग्राम आमापठार के जंगल में एक लकड़ी की बल्ली से बंधा हुआ पड़ा है। लाश के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और खून बह रहा था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस का एक्शन, जांच शुरू

खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी मयंक तिवारी, डॉग स्क्वाड, फोटोग्राफर और होशंगाबाद से एफएसएल अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्रेम, धोखा और खूनी इंतकाम

पूछताछ में पता चला कि मृतिका इसवंती की 17 साल पहले ग्राम आमापठार के मंगल सिंह धुर्वे से शादी हुई थी। लेकिन, करीब तीन साल पहले इसवंती अपने पति मंगल सिंह धुर्वे को छोड़कर अपने मायके ग्राम आदर्श पिपरिया चली गई थी। इसके बाद वह ग्राम आमापठार निवासी प्रीतम इवने के साथ दो साल से रह रही थी। इस बात से इसवंती का पूर्व पति मंगल सिंह धुर्वे बेहद नाराज था और उसने बदला लेने की ठान ली थी।

मौका मिलते ही किया वार, कुल्हाड़ी से काटा गला

पुलिस के मुताबिक, 13 फरवरी 2025 को शाम करीब 6 बजे मंगल सिंह धुर्वे ने इसवंती को जंगल में अकेले देखकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और शव को लकड़ी की बल्ली में बांधकर नाले में फेंक दिया।

आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

घटना के बाद से ही मंगल सिंह धुर्वे फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की और अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। 16 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि मंगल सिंह धुर्वे ग्राम खामापुर में है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मंगल सिंह धुर्वे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस की सराहना

इस मामले को सुलझाने में एसडीओपी मयंक तिवारी, निरी. हरिओम पटेल, चौकी प्रभारी दिलीप बादव, उनि संतोष रघुवंशी, सउनि मुलायमसिंह मौर्य, प्रजार. सुभाष काजले और आरक्षक प्रवल ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930