नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
स्वामित्व योजना से सुखराम को मिला अपनी भूमि का मालिकाना हक – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

स्वामित्व योजना से सुखराम को मिला अपनी भूमि का मालिकाना हक


WhatsApp Icon

18/01/2025 7:24 PM Total Views: 464480

प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से ऋण लेकर स्वरोजगार स्थापित करेंगे सुखराम

बैतूल। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम में जिले के ग्राम दामदेही खेड़ी निवासी श्री सुखराम ठाकरे को अपनी निवास भूमि पर मालिकाना हक प्राप्त हुआ।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्री ठाकरे ने बताया कि अधिकार अभिलेख मिलने से पूर्व उनके निवास भूमि के कोई भी अधिकार दस्तावेज उनके पास नहीं थे। जिससे उन्हें न केवल भूमि संबंधी विवादों का आए दिन सामना करना पड़ता था बल्कि ऋण संबंधी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त नहीं होता था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अपनी निवास भूमि के कोई भी दस्तावेज न होने से काफी परेशानियां होती थी। किंतु स्वामित्व योजना के तहत आज मिले अधिकार अभिलेख से उनकी सारी परेशानियों का हल होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उन्हें अपनी भूमि का मालिकाना हक दिया हैं। प्रॉपर्टी कार्ड के माध्यम से वे ऋण लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित करेंगे।

उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930