नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी कृषि उपज मंडी में धान खरीद ठप, केंद्र पर डंप से किसानों की मेहनत पर मंडरा रहा संकट! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी कृषि उपज मंडी में धान खरीद ठप, केंद्र पर डंप से किसानों की मेहनत पर मंडरा रहा संकट!


WhatsApp Icon

14/12/2024 10:46 PM Total Views: 418151

सारनी। कृषि उपज मंडी में धान खरीदी का कार्य 10 दिन पहले शुरू हुआ था, जिसमें 59 किसानों का लगभग 3158 कुंटल 40 किलो धान खरीदा जा चुका है। लेकिन, मंडी में स्थिति बेहद गंभीर है, क्योंकि धान का परिवहन नहीं हो रहा है और केंद्रों पर बेशुमार डंप लग रहे हैं। किसान मजबूर होकर अपनी उपज बेचने में अक्षम हैं, क्योंकि समितियां धान डंप होने का बहाना बनाकर खरीदारी से टाल-मटोल कर रही हैं। वही किसानों का कहना है कि लगभग 5 दिन से हम मंडी के सामने अपना ढ़ेर बिछाए बैठे हैं। लेकिन धनखरदी नहीं हो रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

परिवहन एजेंसी की देरी, किसानों का बुरा हाल

सारनी कृषि उपज मंडी के केंद्र पर ही 400 क्विंटल से अधिक धान डंप है, और शनिवार शाम तक इसका उठाव नहीं हो सका। इससे न केवल किसानों में निराशा है, बल्कि वे अपनी फसल के लिए परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कृषि विपणन विभाग द्वारा परिवहन एजेंसी तय करने में हुई देरी के कारण यह स्थिति बन गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

किसानों में बढ़ता आक्रोश, अतिरिक्त पैसा मांग रहे हमाल 

कई खरीदी केंद्रों पर किसानों को हिदायतें तो भेज दी गई हैं, लेकिन खरीदारी का काम ठप है। बारदान की कमी और उठाव न होने की बात कहकर किसान मंडी से लौटाए जा रहे हैं। इसके अलावा, कई किसानों ने शिकायत की है कि हमाल नपाई के लिए अतिरिक्त पैसे मांग रहे हैं। पैसे न देने पर उनकी नपाई नहीं की जा रही है, जबकि समिति हमलों को प्रति कुंटल 12 रुपए 50 पैसे शासकीय दर भुगतान कर रही है।

बारिश का खतरा, धान की बर्बादी का डर 

अगर जल्द हालात में सुधार नहीं हुआ, तो बारिश होने पर सैंकड़ों क्विंटल धान भीगने का खतरा है। इस स्थिति का नकारात्मक प्रभाव विपणन पर पड़ेगा, और किसानों को भुगतान में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

अब सवाल उठता है कि कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की ओर से इस समस्या का समाधान कब होगा? किसानों की मेहनत की कदर नहीं हो रही है और उनकी स्थिति निरंतर कठिन होती जा रही है।

इनका कहना है:-

मंडी में धान का स्टॉक भरा हुआ है। रखने के लिए जगह नहीं है। और परिवहन बंद है। जिसके चलते किसानों से धान अभी लिया नहीं जा रहा है। हमने ग्रुप में इस विषय पर मैसेज भी डाल दिया था और मंडी में धान लेकर आने वाले कई किसानों को उसकी जानकारी भी दी थी। अगर किसी हमाल द्वारा धन नापने की पैसे लिए जा रहे हैं तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है मैं पता करता हूं।

महेश पवार, कृषि उपज मंडी केंद्र प्रबंधक सारनी, 

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930