नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में पुलिस ने की आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, जल्द होंगे कटघरे में – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में पुलिस ने की आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, जल्द होंगे कटघरे में


WhatsApp Icon

13/10/2024 11:57 AM Total Views: 446364

प्रवीर कुमार, 7489579303

बैतूल/सारनी। बगडोना निवासी रविंद्र देशमुख द्वारा आत्महत्या की सूचना पर थाना प्रभारी सारणी और चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस जांच में पता चला कि रविंद्र ने अपने निवास पर पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या की, और उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने भाजपा नेता रंजीत सिंह, पत्रकार प्रमोद गुप्ता, ठेकेदार प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे, अभिषेक साहू, मो. नसीम रजा, शमीम रजा, नाजिया बानो, करण सूर्यवंशी और भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया। सुसाइड नोट के अनुसार, आरोपियों ने रविंद्र को पैसे के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और समाज में उनकी छवि खराब करने की धमकी दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 444/24 धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। पिछले कुछ दिनों में मृतक के प्रताड़ना के साक्ष्य इकट्ठा किए गए, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई।

पुलिस अधीक्षक बैतूल ने इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सारणी, थाना प्रभारी अरविंद कुमरे एवं चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के निवास स्थानों और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, किंतु आरोपी फिलहाल फरार हैं।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि मामले में कुछ पत्रकार भी शामिल थे, जिसके चलते उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। पत्रकारों की अधिमान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया को भी गति दी गई है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें इस मामले से संबंधित कोई जानकारी मिले तो अवश्य साझा करें। पुलिस की टीम फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही है। सभी आरोपी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की एक मिसाल पेश की है। चाहे वो दिग्गज नेता हो चाहे वो अधिमान्य पत्रकार क्यो न हो अगर अपराध किया है तो कानून सबके लिए बराबर है। पुलिस का लक्ष्‍य है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों और इसके लिए वे संकल्पित हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31