नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ग्राम मोरखा के राम मंदिर परिसर में बजरंग सेना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, 10 नए सदस्यों ने ली सदस्यता – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ग्राम मोरखा के राम मंदिर परिसर में बजरंग सेना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, 10 नए सदस्यों ने ली सदस्यता


WhatsApp Icon

23/09/2026 11:14 PM Total Views: 501680

बैतूल। जिले के मुलताई विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोरखा स्थित ऐतिहासिक राम मंदिर परिसर में आज बजरंग सेना की एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, स्थानीय स्तर पर मजबूत टीम गठन तथा आगामी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर 10 नए युवाओं ने बजरंग सेना की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई मजबूती मिली।

यह बैठक बजरंग सेना मुलताई नगर अध्यक्ष आकाश रघुवंशी, जिला प्रवक्ता सुमेर सिंह चौहान तथा मोरखा के पुरुषोत्तम सोनी (गब्बर भाई) के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

संगठन को बूथ और ग्राम स्तर तक ले जाने का संकल्प

बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष राहुल रघुवंशी ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों की रक्षा, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी कार्यक्रमों को भव्य रूप देने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से सक्रिय भूमिका निभाए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राजा पवार और जिला प्रवक्ता संदीप सोनी ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। जिला मंत्री निखिल सोनी एवं बसंत गोहे ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा व दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की।

10 युवाओं ने थामा बजरंग सेना का दामन

बैठक के पश्चात गांव के 10 उत्साही युवाओं ने संगठन के सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए बजरंग सेना की सदस्यता ली। उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भगवा दुपट्टा पहनाकर नए सदस्यों का संगठन परिवार में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा दी।

इन प्रमुख पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर युवा अध्यक्ष राजेश सिंह, अखिलेश रघुवंशी, विजय सिंह रघुवंशी, गोलू साहू, राम नागले सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं बजरंग सेना परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान और जय श्री राम के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30