नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हरियाली की आड़ में ‘भू-माफिया’ का खेल: सरकारी जमीन हड़पने का निकाला नया हथकंडा, ‘ट्री-गार्ड’ लगाकर कब्जे की तैयारी नाकाम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हरियाली की आड़ में ‘भू-माफिया’ का खेल: सरकारी जमीन हड़पने का निकाला नया हथकंडा, ‘ट्री-गार्ड’ लगाकर कब्जे की तैयारी नाकाम


WhatsApp Icon

21/09/2026 7:07 PM Total Views: 477197

सुपर– ई कॉलोनी में एमपीपीजीसीएल सुरक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई, जब्त की गईं बल्लियां, पाइप व ट्री-गार्ड

सारणी। औद्योगिक नगरी सारणी में शासकीय और एमपीपीजीसीएल (MPPGCL) की बेशकीमती जमीनों पर गिद्ध दृष्टि गड़ाए भू-माफियाओं ने अतिक्रमण का एक बेहद शातिर और अनोखा तरीका ईजाद किया है। सरकारी योजनाओं की आड़ लेकर जमीन हथियाने का ऐसा खेल रचा जा रहा है, जिससे आम जनता और प्रशासन दोनों को भ्रमित किया जा सके। भू-माफिया पहले चिन्हित जमीन पर बाकायदा ट्री-गार्ड लगाकर पौधे रोपते हैं, ताकि लोगों को लगे कि यह नगर पालिका का अधिकृत पौधारोपण अभियान है। इसके बाद ‘सेवा’ की आड़ में पहले झोपड़ी और फिर मौका पाते ही पक्का निर्माण खड़ा कर दिया जाता है। हालांकि, सुपर–ई, कॉलोनी में इस नए पैंतरे का भंडाफोड़ हो गया, जहां एमपीपीजीसीएल के सतर्क सुरक्षा विभाग ने समय रहते कार्रवाई कर मंसूबों पर पानी फेर दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सरकारी योजना का हूबहू ‘क्लोन’ बनाकर कब्जा

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद सारणी द्वारा वर्तमान में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘अमृत हरित क्रांति’ अभियान के तहत पौधारोपण कराया जा रहा है। टेंडर के अनुसार, चयनित स्थानों पर 3 फीट ऊंचे व 6 माह आयु के पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए मजबूत ट्री-गार्ड लगाए जा रहे हैं। भू-माफियाओं ने ठीक इसी योजना को अपनी ढाल बना लिया। वे जिस शासकीय या पावर जनरेटिंग कंपनी की जमीन को हड़पना चाहते हैं, उसके चारों ओर ठीक उसी डिजाइन के ट्री-गार्ड और पौधे लगा देते हैं। बाहर से देखने पर यह पूरी तरह नगर पालिका का कार्य प्रतीत होता है, जिससे किसी को शक न हो और प्रशासन की नजरों से बचकर धीरे-धीरे जमीन पर पूर्ण आधिपत्य जमाया जा सके।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement Image

Advertisement Image

नजर हटी, दुर्घटना घटी’ की तर्ज पर कब्जे की बिसात 

भू-माफियाओं की यह सुनियोजित चाल “नजर हटी, दुर्घटना घटी” की तर्ज पर काम करती है। योजना यह रहती है कि जब तक पौधे बड़े हों और लोग इस जगह को नगर पालिका संरक्षित क्षेत्र समझने लगें, तब तक वहां देखभाल के बहाने डेरा डाला जाए। जैसे ही प्रशासनिक निगरानी में ढिलाई दिखे, रातों-रात दीवारें खड़ी कर आलीशान मकान तान दिए जाएं।

सुपर कॉलोनी में खुली पोल, सुरक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई 

इसी फार्मूले के तहत भू-माफियाओं ने सुपर कॉलोनी स्थित आवास क्रमांक 308 के सामने पड़ी रिक्त शासकीय व एमपीपीजीसीएल की भूमि पर कब्जा करने का ताना-बाना बुना था। वहां भी योजनाबद्ध तरीके से पौधे और ट्री-गार्ड लगाकर बाउंड्री बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

मामले की भनक लगते ही एमपीपीजीसीएल प्रबंधन हरकत में आया। सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और अवैध रूप से लगाए जा रहे ट्री-गार्ड, लोहे के पाइप और बल्लियों को उखाड़कर जब्त कर लिया। सुरक्षा बल की इस मुस्तैदी से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया और करोड़ों की शासकीय भूमि अतिक्रमण की भेंट चढ़ने से बच गई।

जांच और कठोर कार्रवाई की दरकार 

स्थानीय नागरिकों और जागरूक वर्गों का कहना है कि नगर पालिका और एमपीपीजीसीएल को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ऐसे तमाम संदिग्ध स्थलों की जांच करनी चाहिए, जहां हाल ही में अचानक ट्री-गार्ड लगाए गए हैं। यदि समय रहते इस ‘ग्रीन कवर’ वाले अतिक्रमण मॉडल पर नकेल नहीं कसी गई, तो शहर की कई प्रमुख सरकारी संपत्तियां माफियाओं की जेब में समा जाएंगी।

इनका कहना है:—

  • अभियान के तहत घर में या घर के आसपास पौधारोपण करना कोई गलत बात नहीं लेकिन शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए पौधारोपण करना गलत बात है मैं इसकी जांच करवाता हूं। 
नितिन बिंजवे, सीएमओ नगर पालिका परिषद, सारणी
  • हमारे द्वारा दो नंबर वार्ड वार्ड में कहीं भी पौधारोपण नहीं किया गया है सिर्फ चार नंबर वार्ड के गार्डन में पौधारोपण किया गया है। 
सालिकराम यादव, अमृत हरित पौधारोपण महा अभियान, ठेकेदार
  • हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि एमपीपीजीसीएल कॉलोनी में अतिक्रमण किया जा रहा है। मुख्य अभियंता के आदेश पर आज लखन मालवीय द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है और ट्री गार्ड, बांस, बाल्ली जैसी सामान जप्त कर अपने संरक्षण में लिया गया है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। 
शरद राघव, सुरक्षा अधिकारी एमपीपीजीसीएल

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930