नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कांति शिवा पेट्रोल पंप की बड़ी लापरवाही: डीजल गाड़ी में डाला पेट्रोल, हंगामे के बाद पंप जाम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कांति शिवा पेट्रोल पंप की बड़ी लापरवाही: डीजल गाड़ी में डाला पेट्रोल, हंगामे के बाद पंप जाम


WhatsApp Icon

18/09/2026 4:21 PM Total Views: 475287

पानी मिलाने और कम पेट्रोल देने की पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें, बेलगाम पंप के खिलाफ सील करने की उठी मांग।

सारणी। नगर के इकलौते और अक्सर विवादों में रहने वाले कांति शिवा एचपी पेट्रोल पंप ने एक बार फिर बड़ी लापरवाही और तानाशाही का परिचय दिया है। पंप कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते एक ग्राहक के डीजल वाहन में पेट्रोल डाल दिया गया, जिससे गाड़ी का इंजन पूरी तरह से सीज हो गया। जब पीड़ित ने अपने नुकसान की भरपाई चाही, तो पेट्रोल पंप प्रबंधन ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं। इसके विरोध में आज नगरवासियों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पेट्रोल पंप का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

मैनेजर की वादाखिलाफी और ग्राहक से सरेआम बदसलूकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब गाड़ी में गलत ईंधन डालने की घटना हुई, तो पीड़ित गाड़ी मालिक ने पेट्रोल पंप के मैनेजर भीमू थापा से इसकी शिकायत की थी। उस समय मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए गाड़ी ठीक करवाने का पूरा आश्वासन दिया था। लेकिन आज दोपहर जब गाड़ी मालिक अपनी सीज हो चुकी गाड़ी सुधरवाने की बात लेकर मैनेजर के पास पहुंचा, तो मैनेजर अपने वादे से मुकर गया। मैनेजर ने ग्राहक के साथ अत्यंत अभद्र व्यवहार करते हुए कहा, “हमने जो डाला था वह पेट्रोल फेंक दो, हम उसकी जगह डीजल डाल सकते हैं, लेकिन गाड़ी ठीक करने की हमारी कोई जवाबदारी नहीं है।” मैनेजर ने अहंकार में यह भी कह डाला कि “तुम्हें जो बन पड़ता है कर लो, जहां शिकायत करनी है जाकर कर दो।”

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जनता और व्यापारियों ने किया पंप का घेराव

मैनेजर के इस बेतुके और अड़ियल रवैये की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, नगर के तमाम फुटकर व्यापारियों और आम नागरिकों ने पेट्रोल पंप का घेराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पेट्रोल पंप का काम जाम कर दिया और पीड़ित की गाड़ी ठीक करवाने की मांग पर अड़ गए। इस हंगामे के बीच, पूर्व में इस पेट्रोल पंप की मनमानी और धोखाधड़ी का शिकार हुए कई अन्य ग्राहक भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने एक स्वर में इस लापरवाह पेट्रोल पंप को सील करने की आवाज उठाई। हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सारणी थाना पुलिस ने गुस्साए भीड़ पर काबू पाया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement Image

Advertisement Image

हंगामे और तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर फुटकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनकर भी पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत करने और मैनेजर के साथ समझाइश कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया। किंतु तानाशाही पर उतारू मैनेजर द्वारा उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना के बाद से संपूर्ण फुटकर व्यापारी संघ में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

विवादों और शिकायतों का रहा है पुराना इतिहास

सारणी के इस कांति शिवा पेट्रोल पंप पर इस तरह की यह कोई पहली शिकायत नहीं है। यह पेट्रोल पंप लगातार अपनी अनियमितताओं के कारण सुर्खियों में रहता है। इससे पूर्व भी इस पंप पर पेट्रोल में पानी मिलाने, ग्राहकों को माप से कम पेट्रोल देने और पंप कर्मचारियों द्वारा आए दिन ग्राहकों से गाली-गलौज व अभद्रता करने जैसी गंभीर शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

कलेक्टर और उपभोक्ता फोरम में होगी शिकायत

लगातार हो रही इन घटनाओं से सारणी की जनता का धैर्य अब जवाब दे चुका है। आक्रोशित नगरवासियों और व्यापारी संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि पेट्रोल पंप की इस मनमानी और तानाशाही की लिखित शिकायत अब सीधे जिले के कलेक्टर और उपभोक्ता फोरम (कंज्यूमर कोर्ट) में की जाएगी। जनता ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही इस बेलगाम पेट्रोल पंप के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो सारणी की जनता इसके खिलाफ उग्र मोर्चा खोलने को बाध्य होगी।

इनका कहना है :—

बुधवार के दिन व्यापारी भाई द्वारा इस पेट्रोल पंप में अपनी गाड़ी में डीजल डलवाने आए थे जिनकी गाड़ी में डीजल की जगह पेट्रोल डाल दिया गया जिस से गाड़ी सीज हो गई अगर गाड़ी सुधार कर नहीं दी गई तो व्यापारी संघ द्वारा कलेक्टर एवं उपभोक्ता फर्म से शिकायत कर पेट्रोल पंप सील करने की मांग की जाएगी।

दीपक सोनकर, फुटकर व्यापारी संघ अध्यक्ष, सारणी नपा

गाड़ी सुधरवाने के लिए गैराज भेज दिया गया है। गाड़ी सुधरवई जा रही है। विवाद का कोई मामला नहीं था किंतु कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक आधार पर विवादित मुद्दा बनाया जा रहा था।

भीमबहादुर थापा, मैनेजर कांति शिवा पेट्रोल पंप, सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930