नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
वन विभाग में भ्रष्टाचार: 22 लाख के निर्माण कार्य का झांसा देकर वनरक्षक ने ठेकेदारों से ऐंठे 15 हजार रुपए – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

वन विभाग में भ्रष्टाचार: 22 लाख के निर्माण कार्य का झांसा देकर वनरक्षक ने ठेकेदारों से ऐंठे 15 हजार रुपए


WhatsApp Icon

18/09/2026 9:38 AM Total Views: 475136

सारणी। रानीपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भोपाली बीट में निर्माण कार्यों के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। वन विभाग के ही एक कर्मचारी ने ठेकेदारों को लाखों के काम का झांसा देकर हजारों रुपए की अवैध वसूली को अंजाम दिया है। डंगवा बीट में पदस्थ वनरक्षक कन्हैयालाल डोंगरे पर आरोप है कि उसने भोपाली बीट में काम दिलाने का झूठा आश्वासन देकर ठेकेदारों से 15 हजार रुपए ऐंठ लिए।

22 लाख के निर्माण कार्य का दिया लालच

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीपुर रेंज की भोपाली बीट में दिसंबर 2025 में रपटा, कुआं और विश्राम भवन का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित था। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 22 लाख रुपए थी। इसी भारी-भरकम बजट वाले कार्य का लालच देकर वनरक्षक कन्हैया लाल डोंगरे ने ठेकेदारों को अपने जाल में फंसाया। गौरतलब है कि आरोपी वनरक्षक स्वयं डंगवा बीट में पदस्थ है, लेकिन वह अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अन्य बीटों (भोपाली) में काम दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ठगी का अनोखा और शातिर तरीका

ठेकेदारों को बेवकूफ बनाने के लिए वनरक्षक एक बेहद शातिर रणनीति अपनाता है। वह सबसे पहले ठेकेदारों को रानीपुर फॉरेस्ट कार्यालय बुलाता है ताकि उन पर विभागीय कामकाज का प्रभाव पड़े। कार्यालय परिसर के आस पास ही वह ठेकेदारों से एडवांस पैसे लेता है और अधिकारियों के कक्ष में जाकर किसी अन्य विषय पर बात करता है। बाहर आकर वह ठेकेदार को यह झूठा विश्वास दिलाता है कि ‘साहब’ काम देने के लिए मान गए हैं। इसके बाद वह ठेकेदारों को निर्माण स्थल पर यह कहकर भेजता है कि “सिर्फ काम देखकर आ जाओ, वहां किसी से कुछ कहना मत।” साइट देखकर लौटने के बाद, काम पक्का होने का झांसा देकर वह ठेकेदार से बचे हुए पैसे भी वसूल कर लेता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement Image

Advertisement Image

पैसे हजम करने के लिए बनाता है नई कहानी

जब ठेकेदार को काम नहीं मिलता और वह वनरक्षक से जवाब मांगता है, तो डोंगरे एक नई कहानी गढ़ देता है। वह ठेकेदारों से कहता है कि, “उस काम की ऊपर शिकायत हो गई है, इसलिए मैं तुम्हें किसी अन्य जगह काम दिला दूंगा।” इस तरह वह ठेकेदारों को लगातार गुमराह करता रहता है और उनकी गाढ़ी कमाई हजम कर जाता है।

इस पूरे मामले ने रानीपुर रेंज में चल रही कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि वन विभाग के उच्चाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित वनरक्षक पर क्या दंडात्मक कार्रवाई करते हैं।

इनका कहना है 

  • मुझे यहां पर आए एक वर्ष हुए हैं भोपाली बीट में रप्टा, कुआं और विश्राम भवन निर्माण का कार्य हुआ है जो कि लगभग 22 लाख का होगा, निर्माण कार्य फॉरेस्ट द्वारा किया गया है किसी ठेकेदार को नहीं दिया गया था। 
एच. एस. काजदे उपवन क्षेत्रपाल, भोपाली बीट, उत्तर वन मंडल परिक्षेत्र रानीपुर
  • मेरे द्वारा कार्य दिलाने के एवाज में किसी भी ठेकेदार से पैसे नहीं लिए गए हैं। 
कन्हैयालाल डोंगरे, वनरक्षक, पहावड़ी, साजपुर, उत्तर वनमंडल परिक्षेत्र रानीपुर

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930