नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नगर पालिका कार्यालय एवं वॉटर प्यूरीफिकेशन यूनिट का शैक्षणिक भ्रमण: PLS इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने समझी प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जल शोधन प्रक्रिया – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नगर पालिका कार्यालय एवं वॉटर प्यूरीफिकेशन यूनिट का शैक्षणिक भ्रमण: PLS इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने समझी प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जल शोधन प्रक्रिया


WhatsApp Icon

05/08/2026 12:29 AM Total Views: 447425

प्रवीर कुमार, 7489579303

सारणी। छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं नागरिक सुविधाओं की बारीकियाँ समझाने के उद्देष्य से पी. एल. एस. (PLS) इंटरनेशनल स्कूल द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक लोकेश सोनी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण में विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उत्सुकता के साथ भाग लिया।

भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिषद कार्यालय, सारणी के अवलोकन के साथ हुई। यहाँ विद्यार्थियों को नगर पालिका के विभिन्न विभागों—जैसे पंजीयन कक्ष, स्वच्छता, कर संग्रह, निर्माण, और जन-शिकायत निवारण अनुभाग—में ले जाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बच्चों को बहुत ही सरल भाषा में समझाया कि किस प्रकार अलग-अलग विभाग मिलकर पूरे नगर की व्यवस्था संचालित करते हैं और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते हैं। इस दौरान बच्चों ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बारे में अपने प्रश्न भी पूछे और समझा कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए स्थानीय प्रशासन का ज्ञान कितना आवश्यक है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने के पश्चात् छात्रों का दल नगर पालिका की वॉटर प्यूरीफिकेशन यूनिट (जल शोधन संयंत्र) पहुँचा। यहाँ विशेषज्ञों और तकनीकी टीम ने बच्चों को जल शोधन की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में चरणबद्ध जानकारी दी। विद्यार्थियों ने देखा और समझा कि नदियों व जलाशयों से आने वाले कच्चे पानी को किस प्रकार फिल्टर, सेडीमेंटेशन और क्लोरीनेशन जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शुद्ध करके आम जनता के घरों तक पीने योग्य बनाकर पहुँचाया जाता है। वॉटर प्यूरीफिकेशन यूनिट के इस अनुभव ने बच्चों को पानी के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति बेहद जागरूक किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन एवं बच्चों के सुचारू मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। भ्रमण के दौरान शिक्षक केशव गिरी, समैया परवीन, सागर वर्मा, प्रदीप कसेरा, कंचन सोनी, अनिता हिंग्वे, त्रिवेणी देहरिया और निशा गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बच्चों का लगातार मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक लोकेश सोनी ने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक और व्यावहारिक विकास होता है, जिससे वे किताबी ज्ञान से परे जाकर वास्तविक दुनिया की प्रक्रियाओं को आसानी से समझ पाते हैं।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31