नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात: मृत पति का पैसा दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग विधवा से 25 हजार की लूट – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात: मृत पति का पैसा दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग विधवा से 25 हजार की लूट


WhatsApp Icon

06/04/2026 9:41 PM Total Views: 380173

प्रवीर कुमार, 7489579303

सारनी। इलाके में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। खैरवानी की रहने वाली 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलाबाई के साथ दो शातिर युवकों ने पहले तो हमदर्दी का नाटक किया और फिर मौका पाते ही उनकी गाढ़ी कमाई के 25 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और पुलिस प्रशासन के प्रति कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यूं बुना गया ठगी और लूट का जाल

घटनाक्रम के अनुसार, 6 मार्च सोमवार दोपहर लगभग 11:30 बजे की है जब कमलाबाई सेंट्रल बैंक से 25 हजार रुपए नकद निकालकर अपने घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान शिव मंदिर रोड पर दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की भावनाओं का फायदा उठाते हुए बेहद विश्वास के साथ कहा— “तुम्हारे पति खत्म हो गए हैं, उनका कुछ पैसा नगर पालिका में आया हुआ है। तुम्हें वह पैसा मिल जाएगा, बस इसके लिए एक फॉर्म भरना होगा।”

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सुनसान इलाके में ले जाकर छीनी जीवनभर की पूंजी

पति के पैसे मिलने की उम्मीद में भोली-भाली बुजुर्ग महिला उनकी बातों में आ गई और फॉर्म भरने के लिए उनकी बाइक पर बैठ गई। दोनों युवक उसे शिव मंदिर रोड से ऊपर की ओर वार्ड नंबर 3 में आरएसएस ग्राउंड के पास एक क्वार्टर के सामने ले गए। वहां सुनसान मौका देखकर उनका असली रूप सामने आ गया। उन्होंने झपट्टा मारकर बुजुर्ग महिला के हाथ से वह थैली छीन ली, जिसमें बैंक से निकाले गए 25 हजार रुपए रखे हुए थे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

फ़िल्मी अंदाज़ में चकमा देकर हुए फरार

लूट को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे बेहद शातिराना तरीके से अपनी बाइक लेकर पावर जनरेटिंग कंपनी के ब्लॉक में घुसे और पुलिस को चकमा देने के लिए पीछे के रास्ते से मुख्य सड़क पर आकर वापस शिव मंदिर की दिशा में भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से बदहवास और सन्न कमलाबाई ने चीख-पुकार मचाई। उनका रोना सुनकर वहां से गुजरने वाले राहगीर रुके और उन्होंने पूरी घटना सुनने के बाद महिला को तुरंत थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

सटीक ‘रेकी’ का शक: क्या कोई अपना ही है लुटेरों के साथ?

इस पूरी वारदात में जो बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है, वह है बदमाशों के पास मौजूद सटीक जानकारी। बदमाशों को पता था कि महिला का नाम क्या है और उनके पति का देहांत हो चुका है। उन्हें महिला के बैंक जाने और 25 हजार जैसी बड़ी रकम निकालने की भनक थी। विश्वास जीतने के लिए बदमाशों ने खाप के सरपंच और सचिव तक के नामों का बिल्कुल सही जिक्र किया।

इन तथ्यों को देखकर स्थानीय लोग और जानकार कयास लगा रहे हैं कि इस वारदात की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। लुटेरों ने पूरी ‘रेकी’ की थी और इसमें निश्चित तौर पर महिला के किसी परिचित या करीबी मुखबिर का हाथ हो सकता है, जिसने पल-पल की जानकारी उन बदमाशों तक पहुंचाई।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पीड़ित महिला ने सारनी थाने पहुंचकर इस पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। सारनी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बैंक के आस-पास, शिव मंदिर रोड और आरोपियों के भागने वाले संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन शातिर लुटेरों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इनका कहना है 

  • महिला द्वारा की शिकायत देने पर, बताए गए निशान दही जगह पर जाकर भी जांच की गई है। जांच जारी है। 

जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930