नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
घोड़ाडोंगरी में शराब माफिया की खुली लूट, 199 की बोतल 250 में, आबकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

घोड़ाडोंगरी में शराब माफिया की खुली लूट, 199 की बोतल 250 में, आबकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां


WhatsApp Icon

04/04/2026 1:35 AM Total Views: 378593

सारनी/घोड़ाडोंगरी। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में इन दिनों आबकारी नियमों का सरेआम मखौल उड़ाया जा रहा है। क्षेत्र की शराब दुकानों पर बेखौफ होकर ग्राहकों से प्रिंट रेट (MRP) से कहीं अधिक कीमत वसूली जा रही है। हालात यह हो गए हैं कि इन दुकानों पर अब सिर्फ शराब नहीं बिक रही, बल्कि कानून और प्रशासनिक साख की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

हर बोतल पर 51 रुपए का सीधा ‘कमीशन’

नए वित्तीय वर्ष के साथ शुरू हुए शराब ठेकों ने आम उपभोक्ताओं की जेब पर खुलेआम डाका डालना शुरू कर दिया है। प्राप्त पुख्ता जानकारी के अनुसार। घोड़ाडोंगरी की एक शराब दुकान पर बोतल पर अंकित स्पष्ट प्रिंट रेट 199 रुपए है। सेल्समैन द्वारा ग्राहकों से उसी बोतल के एवज में 250 रुपए वसूले जा रहे हैं। प्रति बोतल सीधे-सीधे 51 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है, और यह गोरखधंधा सुबह से लेकर देर रात तक बेखौफ जारी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी अवैध वसूली के पीछे शराब ठेकेदार ‘अज्जू ठाकुर’ का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। क्षेत्र में अब सबसे बड़ा सवाल यही गूंज रहा है कि आखिर इस ठेकेदार को किसका राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? बिना किसी ‘ऊपरी’ शह के इतनी बड़ी मनमानी खुलेआम करना किसी भी ठेकेदार के लिए संभव नहीं है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्रशासनिक कार्यशैली पर उठते बड़े सवाल

इस पूरे प्रकरण में संबंधित आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवररेटिंग की लगातार हो रही शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। क्या संबंधित विभाग को इस खुली लूट की जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर आंखें मूंदी गई हैं? अधिकारियों की यह चुप्पी कई तरह की मिलीभगत की ओर इशारा कर रही है। विरोध करने पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता की जाती है, जिसके कारण आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

आम जनता अब खुलेआम इस लूट का शिकार हो रही है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी अपने वातानुकूलित कमरों में मौन साधे बैठे हैं। यदि यही स्थिति बनी रही, तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

अब पूरी नजर बैतूल जिला प्रशासन और कलेक्टर महोदय पर टिकी है। देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या प्रशासन इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इस 51 रुपए की ‘ओवररेट वसूली’ पर कोई सख्त दंडात्मक कार्रवाई करता है, या फिर ठेकेदारों की यह मनमानी यूं ही बदस्तूर जारी रहेगी।

इनका कहना है

  • आपके माध्यम से जानकारी मिली है कि टेंडर शुरू हुए सिर्फ दो दिन हुए और 51 रुपए ओवर रेटिंग में शराब बेची जा रही है आप खबर के माध्यम से जानकारी दीजिए मैडम किसी कार्य में व्यस्त होगी मै कार्यवाही करूंगा।

अंशुमन सिंग चढ़ार, जिला आबकारी अधिकारी बैतूल।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930