नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी के पीयूष, हॉलीवुड के रेड कार्पेट से बॉलीवुड के एक्शन तक, शहर के VFX आर्टिस्ट्स का डंका – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी के पीयूष, हॉलीवुड के रेड कार्पेट से बॉलीवुड के एक्शन तक, शहर के VFX आर्टिस्ट्स का डंका


WhatsApp Icon

24/03/2026 4:09 PM Total Views: 374037

सारनी। मध्य पदेश के छोटे शहरों की प्रतिभाएं अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी रचनात्मकता और अथक मेहनत के दम पर सारनी नगर के वीएफएक्स (VFX) और एनिमेशन आर्टिस्ट अब नेशनल और इंटरनेशनल सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘सिनर्स’ हो या बॉलीवुड का एक्शन ड्रामा ‘धुरंधर द रिवेंज’, इन फिल्मों के हैरतअंगेज दृश्यों के पीछे हमारे नगर सारनी के होनहार युवा पीयूष हरौडे और इंदौर के दीपक राय की महीनों की मेहनत और जादुई कला छिपी है। आज इन दोनों कलाकारों के काम की चर्चा देश से लेकर दुनिया भर में हो रही है।

सारणी के लाल पीयूष ने पिता के मार्गदर्शन में छुआ आसमान

सारणी के रहने वाले होनहार एनिमेटर पीयूष हरौडे ने अपनी सफलता से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पीयूष ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में बतौर वीएफएक्स कंपोजिटर (VFX Compositor) और 3D आर्टिस्ट शानदार काम किया है। फिल्म के रोंगटे खड़े कर देने वाले क्लाइमैक्स सीन्स, बम ब्लास्ट, एक्शन सीक्वेंस और कैरेक्टर शॉट्स पीयूष की ही कला का नतीजा हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस मुकाम तक पहुँचने का श्रेय पीयूष अपने पिता रमेश हरौडे को देते हैं। पिता के दिखाए मार्ग और उनके निरंतर मार्गदर्शन पर चलकर ही पीयूष ने यह सफलता हासिल की है और अपनी एक नई छाप छोड़ी है। इस विशाल प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए पीयूष कहते हैं कि फिल्म में करीब 1000 से ज्यादा वीएफएक्स शॉट्स थे। इनमें से 15 सबसे महत्वपूर्ण शॉट्स उन्होंने ‘एनविजन टीम’ के साथ मिलकर तैयार किए। इस प्रोजेक्ट को समय पर और सटीकता से पूरा करने के लिए पीयूष और उनकी टीम ने कई दिनों तक लगातार 18-18 घंटे कड़ी मेहनत की, तब जाकर 3 महीने में यह चुनौतीपूर्ण काम पूरा हो सका। महज 3.5 साल के करियर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे पीयूष आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

1 सेकंड के शॉट के लिए की 4 दिन की तपस्या

वहीं, इंदौर के एक और प्रतिभावान आर्टिस्ट दीपक रॉय ने हॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है। ऑस्कर जीतने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘सिनर्स’ में दीपक ने 25 महत्वपूर्ण शॉट्स पर काम किया है। दीपक ने बताया कि उन्होंने फिल्म के हॉरर शॉट्स के साथ-साथ कुछ फाइटिंग दृश्यों को भी एडिट किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस प्रोजेक्ट का सारा काम दीपक ने 2 से 3 महीने में अपने घर पर ही रहकर पूरा किया।

वीएफएक्स की बारीकियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दीपक को मात्र 1 सेकंड के शॉट को परफेक्ट तरीके से एडिट करने में 4 दिन का समय लग गया। दीपक का यह सफर यहीं तक सीमित नहीं है; वे ‘द लॉस्ट बस’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्म में भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुके हैं, जो अवॉर्ड की दौड़ में मजबूती से शामिल थी। दीपक अब तक 100 से ज्यादा हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

दीपक रॉय और पीयूष हरौडे की यह सफलता यह साबित करती है कि अगर इंसान के पास सही विजन, दृढ़ संकल्प और (पीयूष की तरह) परिवार का सही मार्गदर्शन हो, तो वह घर बैठे भी दुनिया के सबसे बड़े सिनेमाई पर्दों पर अपना जादू बिखेर सकता है। इनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी एक नई राह खोलने का काम करेगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031