नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 730 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, महिला सहित अन्य आरोपी रडार पर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 730 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, महिला सहित अन्य आरोपी रडार पर


WhatsApp Icon

22/02/2026 9:20 PM Total Views: 359947

//साहिल खान//

शहडोल।अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली शहडोल पुलिस ने दिनांक 21 फरवरी 2026 को बड़ी सफलता हासिल की। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुर्गा कॉलोनी स्थित शबनम बी पति जाकिर हुसैन उर्फ बंटी (उम्र 46 वर्ष) के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के एक टीन शेड कमरे में रखी टंकी और बक्से से कुल 730 नग ओनेरेक्स टीएम कफ सिरप (प्रत्येक 100 एमएल) बरामद किया गया। जब्त सिरप की कुल मात्रा 73,000 मिलीलीटर (लगभग 73 लीटर) है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस ने मौके पर विधिवत जब्ती, सीलबंदी एवं पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। दिनांक 22 फरवरी 2026 को आरोपी शबनम बी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने पति जाकिर हुसैन उर्फ बंटी, पुत्र सैफ खान, दामाद आमिल खान तथा रमेश जायसवाल निवासी खारा थाना रामपुर नैकिन के साथ मिलकर अवैध रूप से कफ सिरप की खरीद-फरोख्त कर ऊंचे दामों में बिक्री करती थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में उप निरीक्षक विशाखा उर्वेदी, उपनिरीक्षक राकेश बागरी, सहायक उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक कन्हैयालाल, प्रधान आरक्षक मायाराम अहिरवार, प्रधान आरक्षक शिवकरण यादव, प्रधान आरक्षक कैलाश प्रजापति, प्रधान आरक्षक गंगा सिंह एवं महिला आरक्षक दुलारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728