नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बूचड़खाने के विरोध में आर-पार की जंग: 27 फरवरी को इंदौर महापौर कार्यालय का घेराव करेगी ‘विहिप, धर्म रक्षा समिति’ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बूचड़खाने के विरोध में आर-पार की जंग: 27 फरवरी को इंदौर महापौर कार्यालय का घेराव करेगी ‘विहिप, धर्म रक्षा समिति’


WhatsApp Icon

22/02/2026 8:59 PM Total Views: 359946

महापौर कार्यालय पर ज्ञापन देकर गौमाता के सम्मान में सामूहिक हनुमान चालीसा का होगा पाठ

बेटमा। देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के ललेड़ी पुरा में निर्माणाधीन अत्याधुनिक क्लस्टर हाउस (बूचड़खाने) को लेकर जन-आक्रोश अब उग्र रूप धारण करने लगा है। लंबे समय से शांतिपूर्ण विरोध कर रही धर्म रक्षा समिति, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल (बेटमा) ने अब प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। समिति के सदस्यों ने घोषणा की है कि 27 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 11 बजे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इंदौर महापौर कार्यालय का घेराव करेंगे। ​

प्रशासनिक उदासीनता से बढ़ा आक्रोश

विहिप ​धर्म रक्षा समिति के अनुसार, इस क्लस्टर हाउस के विरोध में क्षेत्र की जनता लंबे समय से आंदोलित है। आंदोलन के क्रम में अब तक कई कदम उठाए जा चुके हैं पहले ​तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर हजारों की संख्या में जन आंदोलन कर ज्ञापन सौंपा गया। फिर​कलेक्टर एवं निगम कमिश्नर को अवगत कराया गया इंदौर कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। बावजूद इसके ​नतीजा सिफर रहने पर समिति का आरोप है कि इतने विरोध और ज्ञापनों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण निर्माण कार्य निरंतर जारी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

क्यों हो रहा है विरोध?

​समिति का तर्क है कि इस अत्याधुनिक बूचड़खाने (क्लस्टर हाउस) के बनने से क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी, दो समुदायों के बीच आपसी सौहार्द्र बिगड़ेंगे और स्थानीय पर्यावरण व स्वच्छता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जनता का स्पष्ट संदेश है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी पवित्र भूमि पर इस प्रोजेक्ट को स्वीकार नहीं करेंगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

“हमने हर संवैधानिक दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन हमारी आवाज अनसुनी कर दी गई। अब घेराव ही एकमात्र रास्ता बचा है।”
— विहिप, धर्म रक्षा समिति, बेटमा

घेराव की तैयारी

​आगामी शुक्रवार को होने वाले इस प्रदर्शन में देपालपुर और बेटमा क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं और धर्मप्रेमियों के जुटने की संभावना है। समिति ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मुहिम को सफल बनाएं।महापौर कार्यालय का घेराव- भाजपा की सरकार में ही उसके वैचारिक संगठन ही अपनी मांगों को लेकर महापौर का घेराव कर उन्हें ज्ञापन देंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728