नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भोपाली के सुप्रसिद्ध ‘छोटा महादेव मेले’ में ठेकेदार की गुंडागर्दी: व्यापारियों से सरेआम अवैध वसूली, प्रशासन बना मूकदर्शक – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भोपाली के सुप्रसिद्ध ‘छोटा महादेव मेले’ में ठेकेदार की गुंडागर्दी: व्यापारियों से सरेआम अवैध वसूली, प्रशासन बना मूकदर्शक


WhatsApp Icon

18/02/2026 12:53 AM Total Views: 357053

प्रवीर कुमार, 7489579303

ठेकेदार ने दादागिरी कर 22 कि जगह कि 25-30 रुपए रनिंग फीट कि अवैध वसुली

ठेकेदार के आदमियों ने दुकान उठाकर फेंकने की तक व्यापारी को दी धमकीं, बोले हम कलेक्टर, एसपी से भी नहीं डरते

बैतूल/सारनी। आस्था और रोजगार के संगम, भोपाली के सुप्रसिद्ध ‘छोटा महादेव मेले’ में इस बार अव्यवस्था और लूट-खसोट का साम्राज्य हावी है। 13 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाले इस 10 दिवसीय मेले में दो पैसे कमाने की आस लेकर आए दूर-दराज के व्यापारियों को अब दबंग ठेकेदारों की अवैध वसूली और प्रशासनिक उदासीनता का शिकार होना पड़ रहा है।

मनमाने दाम और ठेकेदार की दबंगई

बैतूल, चिचोली, आमला, सारनी और घोड़ाडोंगरी सहित कई अन्य क्षेत्रों से छोटे व्यापारी यहाँ अपनी दुकानें लेकर पहुंचते हैं। इस वर्ष मेले में जमीन वसूली का ठेका कुंदन नागवंशी नामक ठेकेदार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर 4 लाख 11 हजार रुपये में लिया है। लेकिन, मुनाफा कमाने की होड़ में ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर व्यापारियों से खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

व्यापारियों से 25 से 30 रुपये प्रति रनिंग फीट के हिसाब से मनमाना और अवैध शुल्क वसूला जा रहा है। जब व्यापारियों ने इस अन्याय का विरोध किया, तो ठेकेदार के आदमियों ने उन्हें डरा-धमका कर चुप करा दिया। कई स्थानों पर स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि गाली-गलौज और हाथापाई तक की नौबत आ गई, जिसे साथी व्यापारियों ने बमुश्किल शांत कराया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

“एसपी-कलेक्टर से नहीं डरते” – प्रशासन को खुली चुनौती

इस मेले में एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी इस अवैध वसूली का शिकार हो चुके हैं। सबसे अधिक चौंकाने वाली बात ठेकेदार और उसके गुर्गों के हौसले हैं।

विरोध करने वाले व्यापारियों को सरेआम यह कहकर धमकाया जा रहा है कि, “जहां शिकायत करना है कर दो, हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता। हम अंदर-बाहर होने से नहीं डरते। जाओ एसपी-कलेक्टर जिसको शिकायत करना है कर दो, हम किसी से नहीं डरते हैं।” यह बयान सीधे तौर पर जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासन के इकबाल पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।

नदारद अधिकारी और भगवान भरोसे व्यवस्था

10 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले में जनपद पंचायत की कार्यप्रणाली पूरी तरह से सवालों के घेरे में है। मेला स्थल पर व्यापारियों की समस्याएं सुनने के लिए जनपद पंचायत का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। पंचायत द्वारा दुकानों के लिए ना तो कोई व्यवस्थित लाइन डाली गई है और ना ही जगह का कोई सीमांकन किया गया है। इस लापरवाही के कारण दुकानदारों के बीच जगह को लेकर आए दिन आपसी विवाद हो रहे हैं। पिछले 10 सालों से यहाँ दुकान लगा रहे व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने आज तक किसी अधिकारी को उनकी सुनवाई करते नहीं देखा। निराश व्यापारियों का कहना है कि, “हम यहाँ दो पैसे कमाने आए हैं, गंवाने नहीं। अगर यही हालात रहे, तो अगले साल से हम इस मेले में अपनी दुकानें नहीं लाएंगे।”

प्रशासन की इस रहस्यमयी चुप्पी और ठेकेदार की दबंगई ने मेले के पवित्र माहौल को धूमिल कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन, एसपी या कलेक्टर इस मामले का संज्ञान लेकर इन गरीब व्यापारियों को न्याय दिलाएंगे या फिर यह लूट का खेल ऐसे ही बदस्तूर जारीरहेगा। फरवरी 2026

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728