नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
चिचोली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का पर्दाफाश, 80 हजार के जेवरात बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

चिचोली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का पर्दाफाश, 80 हजार के जेवरात बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

30/06/2025 6:38 PM Total Views: 442798

प्रवीर कुमार, 7489579303

बैतूल। बैतूल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिचोली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में चिचोली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए 80 हजार रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।

यह मामला 28 जून 2025 को सामने आया, जब झिरनाढाना चिरापाटला निवासी मिश्रीलाल भलावी ने थाना चिचोली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 मार्च 2025 की रात को उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं। मिश्रीलाल ने अपनी रिपोर्ट में गांव के ही दो युवकों, कन्हैया उर्फ लिंगू और दिनेश उर्फ दिनू पर संदेह जताया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस रिपोर्ट पर थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 389/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, थाना चिचोली पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने घटना वाले दिन संदिग्ध आरोपियों को इलाके में घूमते हुए देखा था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

साक्ष्यों के आधार पर टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें कन्हैया उर्फ लिंगू पिता रामकरण बरकडे (उम्र 32 वर्ष) और दिनेश उर्फ दिनू पिता नत्थू उइके (उम्र 32 वर्ष), दोनों निवासी झिरनाढाना चिरापाटला, ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर फरियादी के घर से चोरी गए सोने का मंगलसूत्र, सोने की लोंग, चांदी की पायल-पैऱपट्टी और चांदी का कमर पट्टा, कुल अनुमानित कीमत 80 हजार रुपए के जेवरात बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस चोरी की गंभीर वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम पटेल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, सउनि मुलायम सिंह मौर्य, प्रआर 254 गोविंद, आर 155 मनीष, आर 314 राजू और चालक 48 हेमराज की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की इस सफलता को आम जनता ने सराहा है। इस मामले में पुलिस की सजगता, तकनीकी विश्लेषण और टीम वर्क की बदौलत एक बड़ी सफलता मिली है, जिससे इलाके में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि अपराध चाहे कितना भी जटिल क्यों न हो, अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सकता है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031