नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बंदरों के आतंक से मिलेगी मुक्ति, बंदर पकड़ने का टेंडर खुला और अब हुआ कार्य आरंभ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बंदरों के आतंक से मिलेगी मुक्ति, बंदर पकड़ने का टेंडर खुला और अब हुआ कार्य आरंभ


WhatsApp Icon

01/06/2025 1:23 AM Total Views: 387667

सतपुड़ा व्यापारी संघ और त्रिरत्न बुद्ध विहार समिति ने रेस्क्यू दल पर माल्याअर्पण कर की पुष्प वर्षा


सारनी। नगर पालिका क्षेत्र सारणी पाथाखेड़ा और बगडोना में बंदरों का आतंक पिछले कुछ समय से बहुत बढ़ गया है, इस समस्या के निराकरण के लिए नगर वासियों द्वारा कई स्तर पर प्रयास किए गए सतपुड़ा व्यापारी संघ द्वारा भी जिला मुख्यालय पर इस समस्या की निराकरण के लिए कई बार प्रयास किए गए एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी इस समस्या की निराकरण के लिए राज्य स्तर पर पत्राचार किए गए परंतु जिले और प्रदेश में कहीं भी लाल मुंह के बंदर पकड़ने के लिए ना तो नगर पालिका या नगर परिषद द्वारा कहीं टेंडर निकाले गए और न हीं वन विभाग द्वारा इस प्रकार के कोई टेंडर पूर्व में जारी किए गए इस वजह से भी समस्या के निराकरण में समय बीतता गया और नगर में बंदरों का आतंक भी लगातार बढ़ता गया

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इसी दौरान बंदरों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को सबसे ज्यादा शिकार बनाया गया बंदरों द्वारा छोटे बच्चों एवं महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल किया गया

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

उक्त समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्र के कई संगठन और सारणी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य एवं त्रिरत्न बुद्ध विहार समिति सारणी द्वारा रंग पंचमी के दूसरे दिन एकदिवसीय मौन प्रदर्शन करने के लिए रूपरेखा बनाई गई

उक्त विषय शासन के संज्ञान में आने पर जिले के मुखिया कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा बंदर पकड़ने के टेंडर जारी करने के निर्देश तत्काल दिए गए और टेंडर क्रमांक 20 25-uad-410111-1 से बंदर पकड़ने के टेंडर जारी हो गए इसके बाद क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली आज दिन शनिवार को बंदर पकड़ने के रेस्क्यू दल-बंदर पकड़ने की टीम एवं नगर पालिका के कर्मचारी और वन विभाग के कर्मचारियों पर क्षेत्रवासियों ने संयुक्त रूप से पुष्प वर्षा की इसके बाद बंदर पकड़ने का अभियान भी आरंभ कर दिया गया

क्षेत्र वासियों का है कहना 

पालक संघ के अध्यक्ष दिनेश बाथम एवं कुनबी समाज के अध्यक्ष विजय पडलक, कमलेश घोंटे ने कहां धन्यवाद कलेक्टर महोदय ,आपके सख्त निर्देश के बाद नगर पालिका द्वारा तत्काल बंदर पकड़ने के टेंडर जारी किए गए आपने सारणी नगर की सबसे ज्वलंत समस्या का निराकरण कर दिया इस समस्या से कभी जनहानि भी हो सकती थी आपको बहुत-बहुत धन्यवाद

त्रिरत्न बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष बलवंत पाटिल और सतपुड़ा व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार नागले ने कहा धन्यवाद विधायक जी आपने प्रदेश स्तर पर पत्राचार कर वन विभाग के वन भवन भोपाल में कई बार मौखिक चर्चा की तत्पश्चात उक्त गंभीर समस्या के निदान के लिए भरकस प्रयास किया इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार

मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के बिजली संघ के प्रदेश प्रभारी कमल जैन एवं पाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी हरीश पाल ने कहा धन्यवाद सतपुड़ा व्यापारी संघ, संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी द्वारा नगर के इस गंभीर मसले पर लगातार नगरीय प्रशासन एवं वन विभाग से स्थानीय एवं जिला स्तर पर चर्चा कर समस्या के निराकरण के लिए प्रयास किए गए इन सतत प्रयासों के परिणाम स्वरुप सफलता मिली और बंदर पकड़ने के टेंडर लगे और आज इस अभियान का शुभारंभ भी हो गया आपको बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार

समाजसेवी सुनील भारद्वाज ने बताया कि सारनी नगरवासी बंदर पकड़ने के अभियान को आरंभ करने के पूर्व नगर पालिका परिषद सारणी पहुंचे जहां नगर पालिका के कर्मचारी बंदर पकड़ने वाले दल के लोग, व्यापारी संघ, वन विभाग एवं कई समाज व संगठनों के प्रमुखों ने संयुक्त रूप से चर्चा कर एक राय होकर अभियान की शुरुआत की गई इस अवसर पर सिख समाज के अध्यक्ष जग्गी आहूजा, मुकेश बत्रा, गौतम बोडले, वार्ड पार्षद बंडु माकोड़े, पप्पू मंसूरी, समाजसेवी राजू देशमुख, रेवा शंकर मगरदे,जय शिंदे ,अरविंद मेश्राम, संतोष रजक, राजू सोनी, पिंटू कुंभारे, अशोक बारस्कर, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930