नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में ‘VIP मूवमेंट’ की तैयारी! CM मोहन यादव के दौरे से पहले कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा, चाक-चौबंद होगी सुरक्षा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में ‘VIP मूवमेंट’ की तैयारी! CM मोहन यादव के दौरे से पहले कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा, चाक-चौबंद होगी सुरक्षा!


WhatsApp Icon

19/05/2025 10:34 AM Total Views: 387655

सारणी। सारणी शहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार हो रही है! 28 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। रविवार को खुद कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने सारणी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और हर छोटी-बड़ी चीज पर पैनी नजर रखी। सारणी नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कई सवाल पनप रहे कि क्या इस दौरे से सारणी के भाग्य में चार चांद लगने वाले हैं?

सुरक्षा के अभेद किले में तब्दील होगा सारणी:

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे सारणी शहर को सुरक्षा के अभेद किले में तब्दील कर दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कलेक्टर ने परखी तैयारियों की बारीकियां:

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने भी तैयारियों की बारीकियों को परखा। उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था और अन्य सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुरूप होनी चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरे को सफल बनाने के लिए प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हर विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी:

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हर विभाग को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्व विभाग को भूमि व्यवस्था, पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था और नगरपालिका को साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री का दौरा सफल हो सके।

शहरवासियों में जगी विकास की उम्मीद:

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहरवासियों में विकास की नई उम्मीद जगी है। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सारणी के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगे और शहर के विकास को नई गति मिलेगी। सारणी की जनता में एक उम्मीद जगी है कि क्या मुख्यमंत्री सारणी को कोई खास तोहफा देंगे?

अब देखना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सारणी दौरे पर क्या घोषणाएं करते हैं और क्या सच में सारणी के दिन बदलते हैं या नहीं। क्या इस दौरे से सारणी के विकास को नई उड़ान मिलेगी?

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930