नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
वेकोलि का मास्टरस्ट्रोक! कोल कामगारों की समस्या हल, ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे रिसॉर्ट, रोजगार के खुलेंगे द्वार? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

वेकोलि का मास्टरस्ट्रोक! कोल कामगारों की समस्या हल, ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे रिसॉर्ट, रोजगार के खुलेंगे द्वार?


WhatsApp Icon

18/04/2025 3:29 PM Total Views: 416628

पाथाखेड़ा में वेकोलि CMD का मेगा प्लान! BSF की तैनाती, 1 करोड़ का बीमा और नई खदानें – खुश होंगे कामगार? या फिर हवा हवाई बातें ?


बैतूल/सारनी। पाथाखेड़ा कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में वेकोलि (WCL) के CMD जेपी द्विवेदी ने सुरक्षा, रोजगार और विकास का मेगा प्लान पेश किया है! स्थानीय नेता जगन्नाथ डहरिया सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ हुई बैठक में द्विवेदी ने कई बड़े ऐलान किए, लेकिन क्या ये वादे जमीनी हकीकत में बदल पाएंगे? या फिर ये सिर्फ चुनावी जुमले साबित होंगे?

सुरक्षा पर बड़ा दांव, BSF करेगी पहरेदारी!

वेकोलि CMD ने पाथाखेड़ा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और असामाजिक तत्वों के हमलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही पाथाखेड़ा में BSF (सीमा सुरक्षा बल) की बटालियन तैनात की जाएगी। द्विवेदी का दावा है कि इससे कामगारों और गैर-कामगारों का असुरक्षित महसूस होना लगभग बंद हो जाएगा। क्या BSF की तैनाती से इलाके में अमन-चैन कायम हो पाएगा?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मृत्यु पर 1 करोड़ का बीमा, क्या परिवारों को मिलेगा सहारा?

CMD द्विवेदी ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि कोल इंडिया अब कामगारों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होने पर 1 करोड़ की राशि देकर उस परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी समझ कर उसके दुख का सहभागी बनने का प्रयास करती है। उसी प्रकार गैर-कामगारों को भी यह खाता होने पर खाताधारक के परिजनों को 40 लाख का सहयोग करने की सार्थक पहल भी की है। उन्होंने सभी से बैंक में कॉरपोरेट खाता खुलवाने का आग्रह किया है। क्या ये बीमा राशि पीड़ित परिवारों को सही मायनों में सहारा दे पाएगी?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तवा-3 खदान में रोड़ा! CMD ने की समझौते की अपील!

CMD द्विवेदी ने तवा-3 खदान के शुरुआती दौर में ही किसी कारणवश रोड़ा उत्पन्न करने वाले लोगों से समझौते की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कुछ बातों में समझौता करना जरूरी है, क्योंकि विवाद की स्थिति में शासन की योजनाओं को थोड़ा-सा सहयोग न प्रदान करने पर समय सीमा पर कार्य प्रारंभ नहीं हो पाता है। क्या तवा-3 खदान को लेकर विरोध करने वाले लोग CMD की अपील पर ध्यान देंगे?

नई खदानों का वादा, क्या युवाओं को मिलेगा रोजगार?

CMD द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि कोल इंडिया के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। कोल इंडिया अधिक से अधिक खदानें खोलकर स्थानीय युवाओं को रोजगार के साधन – संसाधन उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास कर रही है। क्या वेकोलि वाकई में युवाओं को रोजगार देने के लिए गंभीर है?

CMD जेपी द्विवेदी के इन ऐलानों से पाथाखेड़ा क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगी है। लेकिन, इन वादों को पूरा करना वेकोलि के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। क्या वेकोलि CMD अपने वादों को पूरा कर पाएंगे? या फिर ये सिर्फ चुनावी जुमले बनकर रह जाएंगे? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930