नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
चोपना पंचायत में भ्रष्टाचार का नंगा नाच! कागजों पर विकास, गायब हुए लाखों! सरकार के निर्देशों की उड़ी धज्जियां – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

चोपना पंचायत में भ्रष्टाचार का नंगा नाच! कागजों पर विकास, गायब हुए लाखों! सरकार के निर्देशों की उड़ी धज्जियां


WhatsApp Icon

26/03/2025 7:46 AM Total Views: 464054

भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी चोपना पंचायत

चोपना। मध्य प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए लगातार अधीनस्थों को नसीहत दे रही है, लेकिन इन नसीहतों का असर होता नहीं दिख रहा है। विकास खंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम पंचायत चोपना में भ्रष्टाचार का आलम चारों तरफ फैला हुआ है। हर विकास कार्य सिर्फ कागजों पर ही होते दिखाई देते हैं, धरातल पर कोई भी विकास नजर नहीं आता।

▍सड़क बनी नहीं, पैसे निकल गए

चोपना-3 में 2023 को मनरेगा एवं 15वें वित्तीय योजना के अंतर्गत तुरी वाले के घर से ठाकुर के घर तक लगभग 170 मीटर सड़क निर्माण किया जाना था, लेकिन ग्राम पंचायत चोपना के पदाधिकारी द्वारा बगैर सड़क निर्माण कराए लगभग 3 लाख रुपये निकाल लिए गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍खुलेआम हो रही शासन के पैसों की लूट

ग्राम पंचायत चोपना में पंचायत पदाधिकारी खुलेआम विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर शासन के पैसों का बंदरबाट कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अफसरों ने भ्रष्टाचार की शिकायत को नजरअंदाज कर जांच कराने तक की जहमत नहीं उठाई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍जिम्मेदार कौन?

सवाल यह उठता है कि आखिर इस भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार कौन है? क्या पंचायत पदाधिकारी अकेले ही इस लूट में शामिल हैं, या फिर इसमें कुछ और बड़े अधिकारियों का भी हाथ है?

उक्त विषय के संबंध में चोपना सरपंच मीरा नौरे 9174124510 से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

इनका कहना है :—

  • जिस सड़क निर्माण की आप बात कर रहे हैं यह मेरे कार्यकाल का नहीं है। मुझे अभी चोपन पंचायत में प्रभार संभाले एक माह हुआ है। इसके लिए आप पूर्व सचिव प्रदीप बसु से संपर्क करें।

विनोद चौरसिया, सचिव ग्राम पंचायत चोपना 

  • कुछ कारणवश कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। मेरा इसी दौरान ट्रांसफर हो गया था। मुझे इतनी जानकारी है कि गिट्टी देता हुआ सीमेंट के पैसे निकाले गए थे। सरपंच से बात हुई है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।

प्रदीप बसु, सचिव ग्राम पंचायत बदलपुर

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930