नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल-परासिया हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: डंपर ने यात्री बस को मारी टक्कर, 32 यात्री घायल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल-परासिया हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: डंपर ने यात्री बस को मारी टक्कर, 32 यात्री घायल


WhatsApp Icon

16/02/2025 11:04 PM Total Views: 464380

बैतूल। बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर बुधवार रात एक भयानक सड़क हादसे में 32 यात्री घायल हो गए। खमालपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से एक यात्री बस को टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना ने यात्रियों में चीख-पुकार मचा दी और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मौत को छूकर निकले यात्री

यह खौफनाक हादसा रात 8 बजे हुआ, जब बस क्रमांक MP48P0352 बैतूल से सारणी की ओर जा रही थी। तभी टीसीसी घोड़ा डोंगरी कंपनी के एक बेकाबू डंपर, जिसका नंबर MP05G6872 है, ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस मौके पर ही पलट गई, जिससे यात्रियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

डंपर चालक फरार, मचा हड़कंप

हादसे के बाद डंपर चालक अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। चारों तरफ घायल यात्री दर्द से कराह रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

जिला अस्पताल में अफरा-तफरी, बनाया गया विशेष वार्ड

एंबुलेंस की मदद से सभी 32 घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने तुरंत एक विशेष वार्ड तैयार किया, जहां दो डॉक्टरों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

कलेक्टर ने जाना घायलों का हाल, दिए आर्थिक सहायता के निर्देश

बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को घायलों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता राशि के प्रकरण तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में कुछ राहत मिल सके।

पुलिस जांच में जुटी, डंपर चालक की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930