नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सापना डैम से मिला अज्ञात शव मालेगांव निवासी ग्राम कोटवार का निकला, सरपंच ने की पहचान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सापना डैम से मिला अज्ञात शव मालेगांव निवासी ग्राम कोटवार का निकला, सरपंच ने की पहचान


WhatsApp Icon

01/02/2025 6:54 PM Total Views: 464547

बैतूल। सापना डैम से एक शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान मालेगांव नवासी ग्राम कोटवार मगरिया (40) के रूप में हुई है, जो गुरुवार दोपहर से लापता थे। जानकारी के अनुसार, मगरिया पिछले 5 वर्षों से मानसिक रोग से पीड़ित थे और तीन बेटियों के पिता थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गुरुवार शाम को पुलिस को डैम में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को पानी से निकला गया। पंचनामा के बाद शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में रख दिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस की एक अधिकारी, टी ए अंजना धुर्वे ने बताया कि शव की पहचान में कठिनाई आ रही थी क्योंकि मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं था। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए विभिन्न प्रदेशों के व्हाट्सएप ग्रुप और स्थानीय थानों में तस्वीर भेजकर पहचान की कोशिश की।

इस बीच, पड़ोसी गांव की सरपंच ने शव की तस्वीर देखकर संभावित पहचान बताई। इसके बाद मृतक की पत्नी ने शव की पहचान अपने पति के रूप में की, जिससे एक परिवार में गहरा दुख छा गया।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस दिल दहलाने वाली घटना के पीछे की कहानी जानने की कोशिश कर रही है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930