नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रिटायर्ड कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी, 4.5 लाख के जेवरात और नकदी पार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रिटायर्ड कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी, 4.5 लाख के जेवरात और नकदी पार


WhatsApp Icon

20/11/2024 9:51 PM Total Views: 460415

बैतूल। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक रिटायर्ड कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। आरोपी चोरों ने परिवार के बाहर रहने के दौरान घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटना के मुताबिक, परिवार अपने निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण करने गया था। इस दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर सोने के दो हार, दो अंगूठियां, कान के जेवर, तीन जोड़ पायल और नकदी चुरा ली।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पीड़ित युवक विजय कावड़कर ने बताया कि जब वह घर लौटा, तो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉक भी टूटे हुए थे।

कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और मौके पर डॉग स्क्वायड को भी तैनात किया गया है।

चोरी की कुल क्षति करीब साढ़े चार लाख रुपये अनुमानित की गई है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31