नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन


WhatsApp Icon

08/11/2024 4:11 PM Total Views: 461058

बैतूल/सारनी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 वी से 12 वी तक की छात्राओं ने विविध विषयों पर उत्कृष्ट वर्किंग और नान वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण से संबंधित एक से बढ़कर एक मॉडल शामिल थे।

 

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, साथ ही बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी के प्राचार्य शंकर भंडारे, निर्णायक आनंद राव झोड़, अजय कुमार साहू और श्री दुबे सर भी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं की सराहना की और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

विज्ञान प्रभारी रमेश कुमार पाटिल और वरिष्ठ शिक्षिका ज्योति तुरिया के मार्गदर्शन में विषय शिक्षकों एवं कक्षा शिक्षकों ने छात्राओं को मॉडल, प्रोजेक्ट, और चार्ट तैयार करने में सहायता की। प्रदर्शनी में सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, ज्वालामुखी, पर्यावरण प्रदूषण, वाटर हार्वेस्टिंग, त्रिकोणमितीय पार्क, ग्रीन हाउस प्रभाव, चंद्रयान, मानव हृदय, मानव मस्तिष्क, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पवन चक्की द्वारा बिजली का निर्माण जैसे कई आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए।

इस विशेष अवसर पर, प्राचार्य अंजनी भालेकर ने सभी विज्ञान शिक्षकों और छात्राओं की सराहना की और संस्थान में आगे भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। “जादू नहीं है, विज्ञान है” के अंतर्गत जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और शिक्षिकाओं को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

अतिथियों ने छात्राओं को विज्ञान में मॉडल बनाने की प्रेरणा दी और निर्णायक गणों ने छात्राओं के प्रस्तुतियों का सूक्ष्म निरीक्षण कर उनसे सवाल-जवाब किए, जिनसे वे अत्यंत संतुष्ट दिखाई दिए। इस प्रदर्शनी ने छात्राओं के विज्ञान के प्रति उत्साह को और बढ़ाया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930