नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, 20 साल पुराने दोस्त ने रची साजिश; 4 आरोपी हिरासत में – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, 20 साल पुराने दोस्त ने रची साजिश; 4 आरोपी हिरासत में


WhatsApp Icon

24/11/2026 8:48 PM Total Views: 512199

मुरैना (मध्यप्रदेश)। शहर के अंबाह बाइपास रोड पर सोमवार (23 नवंबर 2026) देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे 35 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर कृष्णा गुर्जर की अज्ञात और नामजद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 नामजद और 3 अज्ञात सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। अब तक पुलिस 4 संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है, जबकि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

मृतक: कृष्णा गुर्जर (हत्या के बाद का दृश्य)

सिगरेट पीने के बहाने बाहर बुलाया, घात लगाए हमलावरों ने की फायरिंग 

पुलिस जांच में सामने आया है कि होला पुरा निवासी कृष्णा गुर्जर सोमवार रात अंबाह बाइपास स्थित हरविलास पैलेस (मैरिज गार्डन) में अपने एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वे समारोह से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड के पीछे मृतक के ही 20 साल पुराने दोस्त बंटी गुर्जर और अन्य परिचितों की अहम भूमिका रही है। साजिश के तहत परिचितों ने ही सिगरेट पीने के बहाने कृष्णा को मैरिज गार्डन से बाहर बुलाया था, जहां हमलावर पहले से तैयार बैठे थे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

वारदात के 15 मिनट बाद स्टेटस पर लिखा- ‘The End’

हत्याकांड की गंभीरता और आरोपियों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वारदात को अंजाम देने के महज 15 मिनट बाद ही मुख्य आरोपी भानू उर्फ श्रीभान गुर्जर के सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘The End’ लिखा हुआ स्टेटस पोस्ट किया गया। पुलिस साइबर सेल की मदद से इस सोशल मीडिया पोस्ट की भी बारीकी से जांच कर रही है।

परिवार सहित घर छोड़कर भागे मुख्य आरोपी, पुलिस की 5 टीमें कर रहीं छापेमारी 

मुरैना सीएसपी कवींद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह दोनों पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में भानू उर्फ श्रीभान गुर्जर, श्यामवीर गुर्जर, जोगेंद्र गुर्जर और साजिश के मास्टरमाइंड बंटी गुर्जर सहित 9 नामजद व 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

वारदात के बाद से ही मुख्य आरोपी भानू, जोगेंद्र और बंटी गुर्जर सहित अधिकतर नामजद आरोपी अपने परिवारों के साथ घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 4 से 5 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

सैयद नहर के पास से एक और आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दबिश देकर मुरैना में सैयद नहर के पास से ग्राम बरैंडा निवासी (हाल कुशवाह कॉलोनी) जयवीर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी पुलिस तीन अन्य संदिग्धों/आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। चारों आरोपियों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है, जिससे फरार मुख्य आरोपियों के ठिकानों का सुराग मिल सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30