नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खेत के मकान से 12 क्विंटल धान चोरी का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार व दो नाबालिग निरुद्ध, ₹48 हजार कीमत की 31 बोरियां बरामद; एक अन्य आरोपी फरार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खेत के मकान से 12 क्विंटल धान चोरी का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार व दो नाबालिग निरुद्ध, ₹48 हजार कीमत की 31 बोरियां बरामद; एक अन्य आरोपी फरार


WhatsApp Icon

23/11/2026 8:49 PM Total Views: 511862

बैतूल/रानीपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक किसान के खेत में बने मकान से हुई 12 क्विंटल धान की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घोड़ाडोंगरी निवासी एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका यानी 31 बोरियों में भरा करीब 12 क्विंटल धान (कीमत लगभग ₹48,000) बरामद कर लिया गया है। हालांकि, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

अलग-अलग दिनों में दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र के एक किसान ने अपनी फसल निकालने के बाद खेत में बने मकान में धान सुरक्षित रखा था। इसमें से कुछ धान खुला रखा हुआ था, जबकि शेष धान बोरियों में भरकर रखा गया था। अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए अलग-अलग दिनों में कुल 31 बोरियां (लगभग 12 क्विंटल धान) चोरी कर लीं, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹48,000 आंकी गई है। किसान की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने 22 नवंबर 2026 को अपराध क्रमांक 259/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

साक्ष्यों और फोटो के आधार पर पुलिस ने बिछाया जाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) बैतूल अमित सक्सेना के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रानीपुर निरीक्षक बबीता उइके के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य और संदिग्धों के फोटो हाथ लगे। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने संदेहियों की पहचान की और 23 नवंबर 2026 को घेराबंदी कर घोड़ाडोंगरी निवासी आनंद उइके (पिता सुनील उइके) सहित दो विधि विरुद्ध बालकों को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई 31 बोरी धान बरामद कर ली।

आरोपी भेजा गया जेल, नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आनंद उइके को बैतूल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, प्रकरण में पकड़े गए दोनों विधि विरुद्ध बालकों को बाल सुधार गृह भेजने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई है। इस चोरी में शामिल चौथा आरोपी रूपेश उर्फ डिवाइन फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस अंधी चोरी का त्वरित पर्दाफाश करने और चोरी गया माल बरामद करने में थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता उइके, उपनिरीक्षक संत कुमार परतेती, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप टांडेकर, सहायक उपनिरीक्षक कृपाराम मीणा, आरक्षक सतीश (475), आरक्षक गौरव (137) और आरक्षक विनीत (486) की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30