नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी का नया बस स्टैंड बना शराबियों का खुला मयखाना, पुलिस गश्त नदारद, किसी बड़ी वारदात का इंतज़ार? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी का नया बस स्टैंड बना शराबियों का खुला मयखाना, पुलिस गश्त नदारद, किसी बड़ी वारदात का इंतज़ार?


WhatsApp Icon

30/10/2026 3:10 PM Total Views: 498402

शाम 7 बजते ही सजती है शराब की महफिलें, आपस में भिड़ते हैं शराबी, कांच की बोतलों से पटा रहता है परिसर

सारणी। शहर का नया बस स्टैंड, जिसे यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया था, अब पूरी तरह से असामाजिक तत्वों और शराबियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली और गश्त के अभाव के चलते हर रोज़ शाम ढलते ही यहाँ का नज़ारा किसी सार्वजनिक स्थल का नहीं, बल्कि एक खुली शराब दुकान का हो जाता है। शाम 7:00 बजते ही यहाँ शराबियों का भारी जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है, जिससे आम यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों का यहाँ रुकना या गुजरना खौफनाक हो गया है।

सरेआम छलकते हैं जाम, टूटती हैं बोतलें

जानकारी के अनुसार, पास की वाइन शॉप से शराब खरीदकर ये शराबी सीधे नए बस स्टैंड का रुख करते हैं। यहाँ बेखौफ होकर खुलेआम शराब का जश्न मनाया जाता है। हद तो तब पार हो जाती है जब नशे में धुत ये लोग कांच की खाली बोतलें स्टैंड परिसर में ही फोड़ कर चारों ओर बिखेर देते हैं। बस स्टैंड पर फैले टूटे हुए कांच के टुकड़े न केवल बसों के टायरों और यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं, बल्कि पूरे परिसर को असुरक्षा के साये में धकेल रहे हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गाली-गलौज और हाथापाई बन चुकी है आम बात

शराब के नशे में यहाँ आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर शराबी आपस में उलझ जाते हैं और कई बार यह विवाद हाथापाई तथा हिंसक झड़पों में तब्दील हो चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो अलग-अलग गुटों के बीच नशे की हालत में कई बार मारपीट और तनाव का भारी माहौल बन चुका है, जिससे बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच जाती है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गहरी नींद में पुलिस प्रशासन, किसी बड़ी अनहोनी की आशंका

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। बस स्टैंड जैसी महत्वपूर्ण और व्यस्त जगह पर नियमित पुलिस गश्त का न होना पुलिस की घोर लापरवाही को दर्शाता है। लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद पुलिस का ध्यान इस ओर नहीं है। यदि पुलिस गश्त में इसी तरह की लापरवाही बनी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब सारणी के इस नए बस स्टैंड पर कोई बड़ी और अप्रिय दुर्घटना या गंभीर अपराध घटित हो जाएगा।

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि शाम के समय बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी संभावित बड़े हादसे को रोका जा सके।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031