नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ट्यूबवेल और मोटर पंपों से कॉपर वायर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1.80 लाख के माल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ट्यूबवेल और मोटर पंपों से कॉपर वायर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1.80 लाख के माल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार


WhatsApp Icon

27/10/2026 11:14 PM Total Views: 497951

बैतूल। बैतूल जिले में किसानों के लिए सिरदर्द बन चुके ट्यूबवेल और मोटर पंप चोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भैंसदेही पुलिस ने खेतों में सेंध लगाकर कॉपर वायर (तांबे का तार) चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये कीमत का कॉपर वायर, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चोरी में प्रयुक्त होने वाले कई औजार जब्त किए गए हैं। मंगलवार को हुई इस अहम गिरफ्तारी के साथ ही भैंसदेही और कोतवाली थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों का खुलासा हो गया है।

सुनियोजित तरीके से बनाते थे निशाना

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शिनाख्त शुभम वारस्कर और अनमोल झारे के रूप में हुई है। यह शातिर गिरोह सुनसान इलाकों में स्थित किसानों के खेतों की रेकी करता था। इसके बाद मौका पाकर ट्यूबवेल और मोटर पंपों को निशाना बनाते हुए कीमती कॉपर वायर काटकर बड़ी चालाकी से फरार हो जाते थे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इन गांवों में दिया था वारदात को अंजाम

पिछले कुछ दिनों में भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम जामझिरी, घोघामा और कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रातामाटी में किसानों की मोटरों से कॉपर वायर चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। 24 अक्टूबर को हुई चोरी की वारदात के बाद झल्लार थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस सरगर्मी से जांच में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

27 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर तंत्र से पक्की सूचना मिली कि इलाके में दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं और किसी नई वारदात की फिराक में हो सकते हैं। पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए तीनों चोरियों का सच उगल दिया।

204 फीट लंबा कॉपर वायर और औजार बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया 204 फीट लंबा कॉपर वायर बरामद किया है, जिसे बेचने की नीयत से नौ टुकड़ों में काटा गया था। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक प्लायर, दो कटर और फेंसिंग कटर जैसे उपकरण भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिले में हुई अन्य चोरियों में भी इनका हाथ तो नहीं है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031