नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पाथाखेड़ा का सार्वजनिक निर्माण: 5 महीने में ही दरकने लगीं दीवारें, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की उठी मांग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पाथाखेड़ा का सार्वजनिक निर्माण: 5 महीने में ही दरकने लगीं दीवारें, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की उठी मांग


WhatsApp Icon

30/05/2026 9:18 AM Total Views: 415931

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के अंतर्गत आने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पाथाखेड़ा के वार्ड क्रमांक 24 (लाल बहादुर शास्त्री वार्ड) में सोसायटी के पास लाखों की लागत से बने सार्वजनिक मंच, किचन शेड और बाथरूम के निर्माण में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आलम यह है कि निर्माण के महज़ पांच महीने के भीतर ही भवन की दीवारों में दरारें आ गई हैं, जो ठेकेदार के घटिया काम की पोल खोल रही हैं।

इस गंभीर मामले को लेकर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भुमरकर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ), सारनी को एक लिखित आवेदन सौंपकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और उसे ब्लैकलिस्ट करने की पुरजोर मांग की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गुणवत्ताहीन सामग्री ने खोली निर्माण की पोल

सीएमओ को सौंपे गए ज्ञापन में रमेश भुमरकर ने आरोप लगाया है कि इसी साल जनवरी माह में इस सार्वजनिक मंच और इससे जुड़े कमरों का निर्माण पूरा हुआ था। लेकिन, ठेकेदार द्वारा मुनाफे के लालच में बेहद गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया गया। इसका सीधा परिणाम यह है कि पांच महीने में ही दीवारों में चौड़ी दरारें पड़ गई हैं और भवन समय से पहले ही क्षतिग्रस्त होने लगा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शौचालय का काम भी छोड़ दिया अधूरा

शिकायतकर्ता ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही सिर्फ दीवारों तक सीमित नहीं है। सार्वजनिक मंच के बगल में बनाए जा रहे शौचालय का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है। वहां अभी तक टाइल्स नहीं लगाई गई हैं और न ही अन्य बुनियादी काम पूरे किए गए हैं, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

घटिया निर्माण करने वाले संबंधित ठेकेदार पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए, ताकि भविष्य में नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे कार्यों की पुनरावृत्ति न हो। चौपाल की जर्जर हो चुकी दीवारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए साथ ही प्रांगण में सुव्यवस्थित तरीके से टाइल्स लगाई जाएं और सुरक्षा की दृष्टि से परिसर के बाहर एक मुख्य गेट का निर्माण किया जाए।

आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा

इस भ्रष्टाचार और जनता के पैसे की बर्बादी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज पदाधिकारी और कार्यकर्ता लामबंद नजर आए।

इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी (आमला) सुरेश जावलकर एवं मनोहर पचोरिया, जिला उपाध्यक्ष सिराज खान, थबीराम डोंगरे, जिला सचिव शिवकुमार तुमडाम, जिला संयुक्त सचिव प्रीतम भूमध्यकर, हीराबाई देशमुख, प्रकाश वायकर, जन्नत आलम, अनिल पवार, अजय सरणकर, संजय खातरकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासन की कार्रवाई पर टिकीं लोगों की निगाहें

स्थानीय नागरिकों में इस घटिया निर्माण को लेकर भारी आक्रोश है। जनता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ठेकेदार पर चाबुक चलाता है, या फिर यह शिकायत भी ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031