नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सहारा इंडिया के नाम पर ‘रुपये दोगुना’ करने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, सारणी पुलिस ने आरोपी को दबोचा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सहारा इंडिया के नाम पर ‘रुपये दोगुना’ करने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, सारणी पुलिस ने आरोपी को दबोचा


WhatsApp Icon

25/01/2026 10:38 PM Total Views: 363056

बैतूल/सारणी। जिले में बढ़ते आर्थिक अपराधों और धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारणी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सहारा कंपनी में निवेश के नाम पर एक बुजुर्ग से 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

घटना की शुरुआत 4 अक्टूबर 2021 को हुई थी। फरियादी नानू मवासे (67 वर्ष), निवासी ग्राम राजेगांव (खापा), जो एक साधारण बुजुर्ग हैं, को आरोपी सर्वदेव ओझा (55 वर्ष), निवासी अस्पताल कॉलोनी पाथाखेड़ा ने अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने फरियादी को विश्वास दिलाया कि यदि वह सहारा कंपनी में पैसा निवेश करेंगे, तो उनकी राशि कुछ ही समय में दोगुनी हो जाएगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आरोपी की बातों में आकर और मुनाफे के लालच में फरियादी ने आरोपी को चेक के माध्यम से 05 लाख रुपये की बड़ी रकम सौंप दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बैंक स्टेटमेंट से खुला राज

पैसे देने के काफी समय बाद भी जब आरोपी सर्वदेव ओझा ने निवेश की कोई रसीद (Receipt) नहीं दी, तो फरियादी को शक हुआ। शक गहराने पर जब नानू मवासे ने बैंक जाकर चेक की जानकारी निकाली, तो उनके होश उड़ गए। बैंक रिकॉर्ड से पता चला कि 5 लाख रुपये की वह राशि सहारा कंपनी के खाते में जमा होने के बजाय सीधे आरोपी सर्वदेव ओझा के निजी खाते में जमा हुई थी।

धोखाधड़ी का अहसास होने पर फरियादी ने 24 जनवरी 2026 को थाना सारणी में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 25/26, धारा 318(4) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी। विवेचना के दौरान महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी सर्वदेव ओझा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को रविवार, 25 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस तत्परता से न केवल पीड़ित को न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि क्षेत्र में ठगी करने वाले अन्य अपराधियों में भी खौफ का माहौल है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी चिटफंड या लुभावनी स्कीम में निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031