नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
एबीवीपी के भंडारे में ‘हिंदू-मुस्लिम एकता’ देख बौखलाया युवक, इंस्टाग्राम पर उगला जहर; अंजुमन कमेटी और युवाओं के विरोध के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

एबीवीपी के भंडारे में ‘हिंदू-मुस्लिम एकता’ देख बौखलाया युवक, इंस्टाग्राम पर उगला जहर; अंजुमन कमेटी और युवाओं के विरोध के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन


WhatsApp Icon

25/01/2026 10:18 PM Total Views: 363049

सारनी। औद्योगिक नगरी सारनी की फिजा में जहर घोलने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की एक कोशिश को पुलिस और जागरूक नागरिकों ने विफल कर दिया है। बाबा मठारदेव मेले के दौरान आपसी भाईचारे को निशाना बनाते हुए इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी अंकित पंडोले के खिलाफ सारनी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना की पृष्ठभूमि 20 जनवरी 2026 की है। बाबा मठारदेव मेले के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इस भंडारे की खास बात यह थी कि इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा की। यह आयोजन नगर की ‘गंगा-जमुनी’ तहजीब और एकता की मिसाल बन गया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

लेकिन, नगर का यह अमन-चैन आरोपी अंकित पंडोले को रास नहीं आया। उसने 21 जनवरी 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में आरोपी ने बाबा मठारदेव की नगरी में मुस्लिम समाज के प्रवेश को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं, उसने हिंदू भाइयों को गालियां देते हुए उन्हें उकसाने का प्रयास किया, ताकि दो समुदायों के बीच नफरत की दीवार खड़ी की जा सके।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जागरूक युवाओं और अंजुमन कमेटी ने पेश की मिसाल

वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों में आक्रोश फैल गया। शहर की शांति भंग न हो, इसके लिए फरियादी आयुष (पिता रंजीत सिंह, 24 वर्ष), निवासी एलआईसी ऑफिस के पीछे, बगडोना ने तुरंत पहल की।

इस मामले में आयुष का साथ देने के लिए अंजुमन मुस्लिम कमेटी के सदस्य और क्षेत्र के बड़ी संख्या में जागरूक युवा भी लामबंद हो गए। सभी ने एक स्वर में इस नफरती कृत्य की निंदा की और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में स्पष्ट कहा गया कि आरोपी द्वारा सीधे तौर पर मुस्लिम समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है और शहर का माहौल खराब करने की साजिश रची गई है।

पुलिस ने दिखाई सख्ती, आरोपी की तलाश तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने तत्काल कड़े निर्देश जारी किए। सारनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित पंडोले के खिलाफ अपराध क्रमांक 24/26, धारा 299 और 302 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है जो आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक उन्माद फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031