नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बाबा की पावन नगरी में नफरत फैलाने की साजिश: युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज से शहर का माहौल गरमाया – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बाबा की पावन नगरी में नफरत फैलाने की साजिश: युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज से शहर का माहौल गरमाया


WhatsApp Icon

23/01/2026 4:02 PM Total Views: 363053

बैतूल/सारणी। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बाबा मठारदेव की आस्था के लिए पहचाने जाने वाले सारणी शहर की शांति और आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ को चोट पहुँचाने वाले एक वायरल वीडियो को लेकर सर्व समाज और अंजुमन मुस्लिम कमिटी में भारी रोष व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगडोना (बालाजी विहार कॉलोनी) निवासी युवक अंकित पड़ोले ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में युवक बाबा मठारदेव की पावन नगरी में मुस्लिम समाज के प्रवेश को लेकर न केवल नफरत भरी बातें कर रहा है, बल्कि अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में युवक द्वारा समुदाय विशेष के लिए “ल××ड”, “क××आ” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है और हिंदू भाइयों को भी उकसाने का कुत्सित प्रयास किया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अंजुमन मुस्लिम कमिटी और नागरिकों ने जताई चिंता

इस घटना पर अंजुमन मुस्लिम कमिटी, सारणी और शहर के जागरूक नागरिकों ने कड़ा ऐतराज जताया है। कमिटी का कहना है कि सारणी हमेशा से शांति का टापू रहा है, जहाँ हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय हर त्योहार मिलजुलकर मनाते हैं। ऐसे में एक युवक की दूषित मानसिकता पूरे शहर की सौहार्दता और भाईचारे (अमन-चैन) के लिए खतरा बन गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए एबीवीपी (ABVP) से जुड़े युवाओं और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा पाथाखेड़ा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के साथ आरोपी के इंस्टाग्राम वीडियो के सबूत भी पुलिस को सौंपे गए हैं। इसके बावजूद, अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी अंकित पड़ोले पर कोई उचित दंडात्मक कार्यवाही न किए जाने से लोगों में असंतोष पनप रहा है।

प्रशासन को सीधी चेतावनी: कार्यवाही नहीं तो होगा आंदोलन

शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अंजुमन मुस्लिम कमिटी और स्थानीय युवाओं ने थाना प्रभारी महोदय से विनम्र अनुरोध करते हुए चेतावनी दी है।

उनका कहना है कि “अगर पुलिस प्रशासन ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर नफरत फैलाने वाले युवक पर तत्काल कठोर कार्यवाही नहीं की, तो हम शहर की अमन-शांति और सौहार्द बचाने के लिए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में कानून व्यवस्था बिगड़ने की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।”

कमेटी की मांग है कि आरोपी अंकित पड़ोले पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने (Hate Speech) की धाराओं में तत्काल FIR दर्ज हो साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को तुरंत हटाया जाए और शहर का माहौल खराब करने वालों के लिए इसे एक नजीर बनाया कि धर्म और आस्था की आड़ में नफरत का जहर घोलने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा न जाएगा, ताकि भविष्य में कोई भी शहर की सौहार्दता बिगाड़ने का दुस्साहस न कर सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031