नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में आस्था का महाकुंभ: बाबा मठारदेव मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सोमवार से गूंजेंगे जयकारे – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में आस्था का महाकुंभ: बाबा मठारदेव मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सोमवार से गूंजेंगे जयकारे


WhatsApp Icon

10/01/2026 8:37 PM Total Views: 363066

सारनी। क्षेत्र की आस्था के केंद्र बिंदु श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव के वार्षिक मेले का शंखनाद सोमवार, 12 जनवरी से होने जा रहा है। मेले के भव्य आगाज को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को शाहपुर एसडीएम प्रपंज आर. (आईएएस), एसडीओपी प्रियंका करचाम और तहसीलदार संध्या रावत ने संयुक्त रूप से मेला और मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सुरक्षा और यातायात पर विशेष जोर

मेला परिसर का जायजा लेते हुए एसडीएम प्रपंज आर. (आईएएस) ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में ‘जीरो ट्रैफिक जोन’ का पालन हो। आकस्मिक सेवाओं (एंबुलेंस/फायर ब्रिगेड) के अलावा किसी भी निजी वाहन का प्रवेश मेला परिसर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भीड़ प्रबंधन को लेकर उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर लगने वाली दुकानों से रास्ता बाधित न हो। विशेषकर ‘आकस्मिक सड़क’ (Emergency Route) को हर हाल में खाली रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।

मंदिर व्यवस्था और सुविधाओं का निरीक्षण

अधिकारियों के दल ने बाबा मठारदेव मंदिर परिसर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को भी परखा। एसडीएम ने तहसीलदार संध्या रावत को मंदिर की दान पेटियों को तत्काल प्रभाव से सील करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सभी विभागों के अस्थाई कार्यालयों का निर्माण और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था को समय सीमा में पूरा करने की ताकीद की गई। वहीं, एसडीओपी प्रियंका करचाम ने वीआईपी पार्किंग क्षेत्र को व्यवस्थित और आरक्षित रखने के निर्देश दिए।

इस बार बदला-बदला नजर आएगा मेला परिसर

श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष का मेला खास होने वाला है। नगर पालिका परिषद सारनी ने मेला परिसर में एक स्थाई और भव्य मंच का निर्माण कराया है। सबसे विशेष बात यह है कि विशाल सांस्कृतिक मंच के सामने ‘ऑडिटोरियम स्टाइल’ में बैठने के लिए सीढ़ियों का निर्माण किया गया है। इस नई व्यवस्था से हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर बिना किसी व्यवधान के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

रविवार शाम तक पूरा होगा फाइनल टच

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सीके मेश्राम ने बताया कि मेले की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। रंग-रोगन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सीसीटीवी कैमरे, वाटरप्रूफ टेंट, आकर्षक लाइटिंग और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं रविवार शाम तक पूरी तरह से सुचारू कर ली जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान उपयंत्री रविन्द्र वराठे, कमलेश पटेल, स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार, विनायक बागड़े समेत नपा और पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031