नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी मोक्ष धाम में असामाजिक तत्वों का आतंक: शाम ढलते ही सजती है शराब और गांजे की महफिल, समिति ने की पुलिस गश्त की मांग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी मोक्ष धाम में असामाजिक तत्वों का आतंक: शाम ढलते ही सजती है शराब और गांजे की महफिल, समिति ने की पुलिस गश्त की मांग


WhatsApp Icon

10/01/2026 1:25 AM Total Views: 363065

सारनी। सारणी नगर का मोक्ष धाम, जो जीवन की अंतिम यात्रा का पवित्र और शांतिपूर्ण स्थल माना जाता है, इन दिनों अपनी बदहाली और असामाजिक तत्वों के आतंक पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की अनदेखी के चलते यह पवित्र स्थल अब आवारा किस्म के गंजेटियों और शराबियों का ‘विश्रामगृह’ बनकर रह गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शाम 6 बजते ही शुरू होता है ‘नशे का खेल’

मोक्ष धाम की स्थिति यह हो गई है कि शाम के 6 बजते ही यहाँ का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। दिन ढलते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। शराब और गांजे का नशा करने वाले लोग इसे अपना सुरक्षित ठिकाना मान बैठे हैं। नशे में धुत होने के बाद अक्सर यहाँ गाली-गलौज और खून-खराबे जैसी घटनाएं होना आम बात हो गई है, जिससे यहाँ की पवित्रता पूरी तरह भंग हो रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नशे की लत के लिए श्मशान को भी नहीं बख्शा

इन असामाजिक तत्वों की हरकतें केवल नशा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं। मोक्ष धाम समिति के अनुसार, नशेड़ियों ने बाउंड्री वॉल में लगी लोहे की सरिया और दरवाजों की चौखट तक उखाड़ ली है। हद तो तब हो गई जब अंतिम संस्कार के लिए उपयोगी सामान ढोने वाली गाड़ी, पानी के केन और लकड़ियां तक इन गंजेटियों और शराबियों ने बेच खाईं। जो भी सामान हाथ लगता है, उसे बेचकर ये अपने नशे का इंतजाम करते हैं।

समिति ने की पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

मोक्ष धाम में बढ़ती इन हरकतों और संपत्ति के नुकसान को देखते हुए मोक्ष धाम समिति का धैर्य अब जवाब दे गया है। समिति के पदाधिकारियों ने सारणी थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। समिति ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मोक्ष धाम क्षेत्र में पुलिस की गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए और यहाँ डेरा जमाए असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस पवित्र स्थल की गरिमा और सुरक्षा बनी रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031