नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कर्मचारी संघ ने रामनाथ यादव और युवराज भारती पर विधायक, सांसद प्रतिनिधि का सहारा लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाने का लगाया आरोप – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कर्मचारी संघ ने रामनाथ यादव और युवराज भारती पर विधायक, सांसद प्रतिनिधि का सहारा लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाने का लगाया आरोप


WhatsApp Icon

06/01/2026 11:58 AM Total Views: 460570

प्लांट के ठेका श्रमिकों के बीच नहीं थम रहा विवा

सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी में ठेका श्रमिकों के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा हैं। जिसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। अब इस विवाद में एक दूसरा नया मोड़ सामने आया है। इसी को लेकर मध्यप्रदेश उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अखलेश तिवारी ने एक पत्र जारी कर इसका खंडन किया हैं। इस मामले में बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ (म.प्र.) ने मेसर्स बालाजी इंटरप्राइजेज, सतपुड़ा संकुल प्रबंधन द्वारा की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

निलंबन की कार्रवाई को एकपक्षीय और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया

मध्यप्रदेश उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अखलेश तिवारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से रामनाथ यादव अध्यक्ष और युवराज भारती सचिव पद पर कार्यरत हैं, जो स्थानीय प्रबंधन एवं फॉर्म ठेकेदारों पर क्षेत्रीय विधायक, सांसद प्रतिनिधि एवं कुछ राजनीतिक नेताओं के माध्यम से दबाव बनाकर अपना हित करने में अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपनी धौंस जमाते हुए अनावश्यक आर्थिक फायदा लें रहे है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ (पंजीयन क्र. 5733) वर्ष 2001 से बिजली उद्योग में कार्यरत एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो मजदूरों और प्रबंधन के बीच सेतु का कार्य करता है। संघ का आरोप है कि पूर्व अध्यक्ष रामनाथ यादव और सचिव युवराज भारती ने अपने कार्यकाल के दौरान संघ के गैर-राजनीतिक स्वरूप के विपरीत कार्य किया। इन पर आरोप है कि इन्होंने नेताओं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रबंधन पर दबाव बनाकर व्यक्तिगत लाभ उठाया और संघ की विश्वसनीयता को नुकसान पहुँचाया। शिकायतों के आधार पर एवं संघ के पद का कार्यकाल लगभग पूर्ण समाप्त होने की स्थिति में अध्यक्ष पद एवं कोषाध्यक्ष पद से मुक्त सर्व सहमति से किया गया हैं, परंतु संगठन की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त नहीं किया गया, ना ही इनसे किसी भी प्रकार का त्यागपत्र लिया गया, वहीं दिनांक 21 दिसंबर 2025 को त्यागपत्र प्रस्तुत नहीं किया, अचानक पिछले सप्ताह इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ दूसरा संगठन बीएमसी ज्वाइन कर उक्त संघ के पदाधिकारी बन गए। पूर्व संघ के दस्तावेज एवं सदस्यों की सदस्यता की आर्थिक जमा राशि 15956 रुपए जो इन्ही के द्वारा रजिस्टर में अंकित हैं, जो जमा नही किया गया, जो बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ कि अपनी नीधी हैं। वापिस करने का अनुरोध युवराज भारती से किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप बकाया राशि नही देने के कारण विवाद कि स्थिति निर्मित हो गईं। युवराज भारती एवं रामनाथ यादव के द्वारा झूठी शिकायतें मिडिया पर प्रकाशित कर संघ एवं संघ के वर्तमान पदाधिकारीयों को बदनाम कर उनकी छवी धूमिल कि जा रही हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बिना सुनवाई के निलंबन पर आक्रोश

अध्यक्ष जौहरी इवने ने बताया कि प्रबंधन ने इन्हीं झूठी शिकायतों को आधार बनाकर दिनांक 27/12/2025 को उन्हें और महामंत्री को 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा, “यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है। कार्रवाई से पहले हमारा पक्ष तक नहीं सुना गया। यह सब एक साजिश के तहत संगठन को कुचलने के लिए किया जा रहा है।

जनवरी 2026 में बड़े आंदोलन की चेतावनी

संघ ने प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस एकपक्षीय कार्रवाई से पावर हाउस के कर्मचारियों और ठेका मजदूरों में भारी असंतोष और आक्रोश है। यदि न्यायोचित निर्णय नहीं लिया गया, तो संघ जनवरी 2026 में एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संघ ने स्पष्ट किया कि इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन और निलंबन पत्र में उल्लेखित अधिकारियों की होगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31