नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में 660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल यूनिट की राह आसान: भेल और पावर प्लांट अधिकारियों ने किया संयुक्त सर्वे – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में 660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल यूनिट की राह आसान: भेल और पावर प्लांट अधिकारियों ने किया संयुक्त सर्वे


WhatsApp Icon

04/12/2025 7:31 PM Total Views: 472175

सतपुड़ा के आंचल में फिर गूंजेगी बिजली उत्पादन की धमक

बैतूल/सारनी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट, जो कभी इस क्षेत्र की धड़कन हुआ करता था, अब अपने पुनरुद्धार की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा चुका है। पावर प्लांट में प्रस्तावित 660 मेगावाट क्षमता वाली नई सुपर क्रिटिकल यूनिट की स्थापना को लेकर प्रशासनिक और मैदानी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को पावर प्लांट प्रबंधन और भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के उच्च अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मैदानी इलाकों का सघन निरीक्षण किया।

गुरुवार को हुए इस महत्वपूर्ण निरीक्षण में पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर वी.के. केथवार, एस.एन. सिंह और शैलेन्द्र वागदरे प्रमुख रूप से शामिल थे। उनके साथ सिविल विभाग का अमला और भेल (BHEL) से आई पांच सदस्यीय विशेष टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों के इस दल ने नक्शे और धरातल पर मौजूद स्थितियों का मिलान करते हुए घंटों तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खंडहर मकानों और खाली जमीन का निरीक्षण

टीम ने मुख्य रूप से शांति नगर और विजय नगर क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित किया। यहां दत्तात्रेय मंदिर के आसपास स्थित पुराने और जर्जर हो चुके खंडहर मकानों तथा खाली पड़ी जमीनों का जायजा लिया गया। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने एबी टाइप (AB Type), बैचिंग प्लांट और सुपर एफ (Super F) सहित मंडल की अन्य खाली पड़ी जमीनों की भौगोलिक स्थिति को परखा। इसके अलावा, ट्रिबल स्टोरी कॉलोनी और पुराने भेल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया ताकि उपलब्ध संसाधनों का सही आकलन किया जा सके।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भेल की वर्कफोर्स के लिए आवास की तैयारी

चीफ इंजीनियर श्री वी.के. केथवार ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि इस पूरी कवायद का उद्देश्य 660 मेगावाट की नई यूनिट लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाना है। उन्होंने बताया कि नई यूनिट के निर्माण कार्य को अंजाम देने के लिए भेल के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी सारनी आएंगे। उनके रहने और ठहरने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवास बनाने की योजना है। इसी उद्देश्य से खाली जमीन और पुराने स्ट्रक्चर्स को देखा जा रहा है ताकि टाउनशिप या आवासीय परिसर का खाका तैयार किया जा सके।

क्षेत्र के लिए उम्मीद की किरण

इस संयुक्त सर्वे ने सारनी क्षेत्र के निवासियों में एक नई उम्मीद जगा दी है। लंबे समय से 660 मेगावाट यूनिट की मांग और चर्चा चल रही थी, लेकिन अब भेल और पावर प्लांट के अधिकारियों की इस सक्रियता ने यह संकेत दे दिया है कि काम जल्द ही कागजों से निकलकर जमीन पर शुरू होने वाला है।

इनका कहना है :—

  • भेल के अधिकारी एवं कर्मचारी के रहने की व्यवस्था, लेवर कॉलोनी एवं साइड ऑफिस बनाने की जमीन का सर्वें किया है।

वी के केथवास, चीफ इंजीनियर पावर प्लांट सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930