नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में ‘नल-जल’ पर रार: प्रशासन बेसुध, कांग्रेस की भूख हड़ताल अब ‘अनिश्चितकालीन’ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में ‘नल-जल’ पर रार: प्रशासन बेसुध, कांग्रेस की भूख हड़ताल अब ‘अनिश्चितकालीन’


WhatsApp Icon

04/12/2025 12:16 AM Total Views: 363266

ठंड में ठिठुरते रहे बुजुर्ग और महिलाएं, ‘गायब’ रहे ब्लॉक अध्यक्ष; जनता बोली- जब सेनापति ही नदारद, तो कैसे मिलेगी जीत?

बैतूल/सारणी। नल-जल योजना के नाम पर 4000 रुपये की अवैध वसूली के विरोध में सारणी नगर पालिका के सामने चल रहा कांग्रेस का आंदोलन अब आर-पार की लड़ाई में बदल गया है। क्रमिक भूख हड़ताल के तीसरे दिन, जब नगर पालिका प्रशासन और सत्तारूढ़ दल ने जनता की मांगों पर चुप्पी साधे रखी, तो कांग्रेस ने अपने तीन दिवसीय आंदोलन को ‘अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल’ में बदलने का ऐलान कर दिया। हालांकि, इस आंदोलन के बीच कांग्रेस की ‘अंदरूनी राजनीति’ और ब्लॉक अध्यक्ष की रहस्यमय अनुपस्थिति ने शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रशासन की संवेदनहीनता पर फूटा गुस्सा

नगर पालिका प्रशासन के अड़ियल रवैये से नाराज वार्ड क्रमांक 4 के कांग्रेस पार्षद ताहिर अंसारी ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “सत्ता के नशे में चूर नगर पालिका प्रशासन को भूखी-प्यासी जनता पर बिल्कुल भी तरस नहीं आ रहा है। यह असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। इसीलिए, अब हमने फैसला किया है कि यह तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल नहीं, बल्कि अनिश्चितकालीन युद्ध होगा।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

वहीं, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद किरण झाड़बड़े ने हुंकार भरते हुए कहा, “जब तक हमारी सांसें चलेंगी, हम जनता के हक के लिए नगर पालिका की चौखट पर डटे रहेंगे। 4000 रुपये की अवैध वसूली पर जब तक पूर्ण विराम नहीं लगता, कांग्रेस का कार्यकर्ता जमीन नहीं छोड़ेगा।”

क्रमिक भूख हड़ताल के तीसरे दिन भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पार्षद मोहम्मद ताहिर 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठे रहे, साथ में वरिष्ठ कांग्रेसी सतीश बाम्ने, शम्मी एवं गोविंद के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सड़कों पर कार्यकर्ता, ‘गायब’ हुए अध्यक्ष

इस आंदोलन का एक पहलू जहां प्रशासन के खिलाफ संघर्ष है, वहीं दूसरा पहलू कांग्रेस संगठन की पोल खोलता नजर आ रहा है। हड़ताल के पहले दिन ही नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद पिंटिस नागले की पुराने वारंट के चलते गिरफ्तारी हो गई थी। उनके जाने के बाद उम्मीद थी कि सारणी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौहान कमान संभालेंगे, लेकिन वे पहले दिन से ही आंदोलन से नदारद हैं।

हड़ताल के दूसरे दिन की रात कड़ाके की ठंड में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, बुजुर्ग और महिला कार्यकर्ता खुले आसमान के नीचे नगर पालिका की चौखट पर ठिठुरते रहे, लेकिन ब्लॉक अध्यक्ष ने न तो वहां झांकना उचित समझा और न ही किसी का हाल-चाल जाना।

शॉपिंग सेंटर पर चर्चा: ‘ठेकेदारी’ के चक्कर में जनता से दूरी?

कांग्रेस की इस “बिना सेनापति की लड़ाई” पर जनता अब सवाल उठाने लगी है। आंदोलन में बैठे लोगों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई है कि जब पार्टी की “रीढ़ की हड्डी” ही गायब है, तो न्याय की उम्मीद कैसे की जाए?

दूसरी तरफ, शहर के मुख्य शॉपिंग सेंटर चौराहे पर यह चर्चा आम है कि ब्लॉक अध्यक्ष की यह ‘चुप्पी’ और ‘दूरी’ बेवजह नहीं है। दबी जुबान में लोग कह रहे हैं कि “अध्यक्ष जी के खुद के लाखों रुपये के काम और बिल नगर पालिका में अटके हैं। अगर वे जनता के लिए सीएमओ और अध्यक्ष से बैर लेंगे, तो उनके निजी ठेकों का क्या होगा?”

अब देखना यह होगा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के ऐलान के बाद क्या कुंभकर्णीय नींद में सोया प्रशासन जागेगा? और क्या कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अपने निजी हितों से ऊपर उठकर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नजर आएंगे?

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031