नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
13वीं के कार्यक्रम से लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने बेरहमी से कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

13वीं के कार्यक्रम से लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने बेरहमी से कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत


WhatsApp Icon

02/12/2025 8:31 PM Total Views: 363526

मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी से रिटायर्ड थे 70 वर्षीय कारु लाल यादव, पंखा जोड़ के पास हुआ हादसा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

बैतूल/सारणी। बैतूल नागपुर हईवे के पंखा जोड़ के पास सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक बुजुर्ग, जो किसी के निधन पर आयोजित 13वीं (तेरहवीं) के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, स्वयं काल के गाल में समा गए। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कारु लाल यादव (उम्र 70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गौठाना के निवासी थे। कारु लाल यादव मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और करीब 10 वर्ष पूर्व ही अपनी सेवाओं से रिटायर हुए थे।

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार को कारु लाल यदुवंशी ग्राम लिमोठी में आयोजित एक 13वीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वे दोपहर के वक्त बैतूल स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पंखा जोड़ (Pankha Jod) के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यकदर्शियो का कहना है की शव इतना क्षत-विक्षत हो चुका था कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था, फिर मृतक की गाड़ी के नंबर से पहचान निकल गई और परिजनों को सूचना दी गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी की मदद

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Footage) को खंगाल रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031